फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The scheme was the cool polls

पंचायत चुनाव ने मनरेगा को किया ठंडा

Thu, 05 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 05 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
The scheme was the cool polls

फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव ने मनरेगा योजना को ठंडा कर दिया था। सितंबर में 146 ग्राम पंचायतों ने ही काम कराया। अक्टूबर में काम कराने वाली ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 50 पहुंच गई। बुधवार को 21 ग्राम पंचायतों में ही काम चल रहा था।

विज्ञापन


जिले में 512 ग्राम पंचायतें हैं। सितंबर में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम प्रधान पंचायत चुनाव में जुट गए। अनदेखी से ग्राम पंचायतों में काम होना बंद होने लगा। सितंबर में औसतन 146 ग्राम पंचायतों ने काम कराया।
विज्ञापन


अक्टूबर में नामांकन और मतदान कराया गया। इस माह 96 ग्राम पंचायतें और सुस्त हो गईं। यहां काम ठप हो गया। औसतन 50 ग्राम पंचायतों ने ही काम कराया। मतगणना के बाद भी काम बेटपरी है। बुधवार को 491 ग्राम पंचायतों में काम बंद था। 21 ग्राम पंचायतों में ही काम चल रहा था। मनरेगा से काम बंद होने पर गांव के लोगों को रोजगार के लिए शहर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा नहीं हुआ बजट का टारगेट
1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक मनरेगा में 21 करोड़ 15 लाख रुपये खर्च होना था। इस अवधि तक 13 करोड़ 27 लाख रुपये ही खर्च हो पाए।

22649 परिवारों को ही काम
मनरेगा के तहत एक लाख 27 हजार 856 जॉब कार्डधारक हैं। एक परिवार को 100 दिन का काम दिया जाना है। अब तक 140 परिवारों को ही 100 दिन का काम मिल पाया। एक अप्रैल से 31 अक्टूबर तक 22649 परिवारों को काम मिला।

 मनरेगा से सभी ग्राम पंचायतों में काम होना चाहिए। इसके लिए सभी को हिदायत दी जा चुकी है। लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डा. डीआर विश्वकर्मा,  प्रभारी डीसी मनरेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed