फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The salary stopped two blocks ANM

दो ब्लाकों की एएनएम का वेतन रोका

Wed, 11 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 11 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
The salary stopped two blocks ANM
मातृ एवं बाल स्वास्थ्य संरक्षण अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड
विज्ञापन
कार्यालय सभागार कमालगंज और मोहम्मदाबाद में जिलाधिकारी ने प्रधानों और एएनएम के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दोनों विकास खंडों की सभी एएनएमों के वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही प्रधानों से कहा कि वह लोग ग्रामीणों के बिजली कनेक्शन करवाएं।

विकास खंड कार्यालय मोहम्मदाबाद सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने प्रधानों और एएनएम  को निर्देश दिए कि वे सामंजस्य से कार्य करें। साढ़े चार साल में स्वच्छता अभियान की एक भी बैठक न करने पर एएनएम का वेतन रोकने के आदेश सीएमओ को दिए। उन्होंने एएनएम को निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर प्रधानों के साथ बैठक कर साफ-सफाई की कार्ययोजना बनाकर रिपोर्ट उन्हें भेजें।

इसके बाद उन्हें वेतन दिया जाएगा। प्रधान उदयप्रकाश पाल और पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक अपने क्षेत्र की एएनएम का नाम तक पता नहीं है। मेरापुर उपेकंद्र पर तैनात एएनएम उजवासा ने प्रधान की शिकायत की कि उन्होंने खाते से सारा पैसा निकाल लिया लेकिन ब्लीचिंग पाउडर और किट आदि नहीं खरीदी। डीएम ने  जांच के आदेश सीएमओ को दिए। उन्होंने प्रधानों को निर्देश दिए कि जिन लोगों के कनेक्शन नहीं हैं, उनके बिजली कनेक्शन करवाएं।

 सीएमओ ने एएनएम को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों की हर हाल में देखभाल करें। समय-समय पर इनके स्वास्थ्य की जांच करें। इसके लिए प्रधान का सहयोग लें। पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर सीडीपीओ नीलम कुशवाह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रशांत श्रीवास्तव, बीडीओ जर्नादन प्रसाद यादव, एसके वर्मा डिप्टी सीएमओ, एडीओ सुरेंद्र सिंह राठौर के अलावा प्रधान धर्मेद्र सिंह, अवधेश पाल, राकेशचंद्र, बलवीर सिंह यादव, विनोद कुमार, अली हसन,  आदि मौजूद रहीं।

उधर, कमालगंज विकास खंड कार्यालय में भी डीएम ने बैठकें न करने वाले सभी एएनएमों का वेतन रोकने के आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। कहा कि कटिया उतरवाने के बावजूद अगर कहीं चेकिंग में कटिया पड़ी पाई जाती है तो संबंधित के बजाए लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। समाजवादी पेंशन में अपात्रों के नाम प्रधान हटवाएं। जांच में अपात्र लोगों से रिकवरी कराकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर प्रधान प्रमोद यादव, राममूर्ति, दिलशाद, शकील और सगीर अहमद आदि मौजूद रहे।

विकास खंड कार्यालय नवाबगंज में 57 में 32 प्रधान मौजूद रहे। डीएम ने अनुपस्थित प्रधानों के खिलाफ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। ग्राम स्वच्छता समिति के 19 खाते न खुले होने पर बैंक आफ इंडिया के सहायक प्रबंधक ओमेश कुमार को खाता खुलवाने के निर्देश दिए। सभी एएनएम  का वेतन रोकने को भी कहा। प्रधानों ने बैंक आफ इंडिया शाखा चंदुइया के कैशियर कपिल मिश्रा की शिकायत की।

रधान यदुनंदनलाल दुबे ने गठवाया में दो माह से फुंके पड़े 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलवाए जाने की मांग की। बैठक में राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अजब सिंह यादव, अनीता चतुर्वेदी, दिनेश यादव, रामस्वार्थ, वाईएन दुबे और महावीर आदि मौजूद रहे।

प्रधान जमा करें उपभोग प्रमाण पत्र
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान प्रधानों से कहा कि वह लोग अपना उपभोग प्रमाण पत्र जमा कर दें। उपभोग प्रमाण पत्र जमा न करने वाले प्रधान आगामी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed