फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The revolutionaries made the country free by sacrificing

Farrukhabad News: कुर्बानी देकर क्रांतिकारियों ने देश को कराया था आजाद

Fri, 11 Aug 2023 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
The revolutionaries made the country free by sacrificing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आजादी के मतवालों का छात्र-छात्राओं ने स्वरुप रखा। शिक्षिकाओं ने बच्चों को अमर शहीद क्रांतिकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शुक्रवार को नगर क्षेत्र के कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर में छात्र-छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, अब्दुल कलाम आदि के स्वरूप रखे। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मनोरमा कनौजिया ने बच्चों को आजादी के नायक रहे चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुलाम भारत के दौरान देश के लोगों को किसी भी तरह की आजादी नहीं थी। उन्होंने बताया कि आजादी के बारे में बात करना और देशभक्ति के गीत गाना भी गंभीर अपराध होता था। प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेशमा बानों ने बताया कि देश की आजादी के लिए सभी वर्गों के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर जंग लड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वीरों की सुनी गाथा ,देश हित को लिया संकल्प
कमालगंज। आरपी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पंचप्राण शपथ कार्यक्रम हुआ। वीरों की गाथाएं सुनाई गईं। शहीद भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद आदि वीरों की गाथाएं छात्रों ने सुनाईं। देशभक्ति के गीत भी सुनाए गए। कार्यक्रम का निर्देशन प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम प्रभारी कुमारी ममता प्रजापति ने विचार रखे। कैलाश चंद्र राठौर, राधा यादव, राजेश पांडे ,संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। देश हित के लिए अपने कर्तव्य निभाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed