{"_id":"687bf4cced4dd56d230cc72f","slug":"the-resolution-for-greenery-is-dying-outside-offices-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106851-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दफ्तरों के बाहर दम तोड़ रहा हरियाली का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दफ्तरों के बाहर दम तोड़ रहा हरियाली का संकल्प
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र की भूमि को हरा भरा करने का सपना ईओ दफ्तर के पास दम तोड़ता दिखा। अच्छी प्रजाति के सैकड़ों पौधे रोपण करने की बजाय सूखने के लिए छोड़ दिए गए। तमाम पौधे गायब हैं। खाली पड़ी थैलियां बर्बादी की हकीकत बयां कर रही हैं। पौधरोपण में खानापूर्ति ही की गई है। यही कारण है कि हर साल पौधरोपण के बावजूद पेड़ नजर नहीं आ रहे हैं।
प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले पौधरोपण अभियान में घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने नगर पालिका को 9000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था। नगर में बड़ी संख्या में खाली स्थान पड़े हैं। इनमें पौधरोपण किया जा सकता था। मगर जिम्मेदारों की लापरवाही इतनी कि बेशकीमती पौधों का रोपण करने की बजाय अधिशासी अधिकारी (ईओ) दफ्तर के पास एक कोने में खड़ी खास के ऊपर सैकड़ों की संख्या में पौधे रख दिए गए। पौधरोपण के विशेष अभियान के पांचवें दिन इन्हें लगाने की जरूरत नहीं समझी गई। इस कारण तमाम पौधों की सिर्फ पॉलिथीन दिख रही है और कई सूखे पड़े हैं। चंद पौधों के पत्ते हरे-भरे दिख रहे हैं। रोपण के अभाव में इनका भी सूखना तय माना जा रहा है। इसी लापरवाही के चलते भूमि को हरा भरा करने का सपना साकार नहीं हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
आवास विकास के कई पार्क खाली
नगर पालिका ने आवास विकास स्थित इंडेन गैस एजेंसी कालोनी के सामने खाली पड़े एक पार्क में पौधरोपण कराया है। इसके अलावा कई अन्य पार्क ऐसे हैं, जिनमें हजारों पौधे लगाए जा सकते थे, मगर इनमें खानापूरी की गई। इसीलिए पौधे बिना लगाए ही सूखने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
नोट- ईओ का वर्जन देंगे-- -
पौधरोपण की तिथि 31 जुलाई तक है। कुछ पौधे लगने के लिए रह गए हैं, उन्हें शीघ्र ही भेजकर लगवाया जाएगा। यदि कोई सूख गए हैं तो उसे दिखवाएंगे।
-विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद।

नोट- ईओ का वर्जन देंगे