{"_id":"68d19b41669ee379a107ff4b","slug":"the-reel-of-the-nakhas-outpost-in-charge-carrying-a-pistol-behind-his-waist-goes-viral-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107437-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कमर के पीछे पिस्टल लगाएं नखास चौकी इंचार्ज की रील वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कमर के पीछे पिस्टल लगाएं नखास चौकी इंचार्ज की रील वायरल
Tue, 23 Sep 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16,कमर में खुली पिस्टल लगाए दरोगा की वायरल तस्वीर।स्रोत:सोशल मीडिया
- फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रदीप।
फर्रुखाबाद। शहर की नखास चौकी प्रभारी इमरान फरीद की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह सादा कपड़ों में दिख रहे हैं।
उनकी कमर में पीछे की तरफ पिस्टल लगी है। उनके साथ कई दोस्त और मैदान में एनर्जी ड्रिंक पार्टी होती भी दिख रही है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्ट नहीं करता।
आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था जैसे जिम्मेदार विभाग में अहम पद पर तैनात दरोगा इमरान फरीद ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर वीडियो शेयर किया। इसमें उनकी जींस में पीछे की तरफ एक पिस्टल लगी है। रात के वक्त संकरी गली से निकलते हुए खुले मैदान में पहुंचकर वह दोस्तों के साथ मौजूद हैं। एनर्जी ड्रिंक पीते दिख रहे हैं।
चौकी प्रभारी के इस तरह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे रौब गांठना बता रहे हैं। चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने बताया कि वह उनकी लाइसेंसी पिस्टल है। इटावा से लाइसेंस बनवाया था।
विज्ञापन
छुट्टी पर जाते समय सरकारी पिस्टल नहीं ले जा सकते, लेकिन अपना लाइसेंस तो रख ही सकते हैं। एडिशनल एसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।