फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The raised voice of cold storage in farrukhabad

कोल्ड स्टोरेज सीज करने की उठाई आवाज

Thu, 15 Nov 2018 11:06 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 15 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
The raised voice of cold storage in farrukhabad
पाइप - फोटो : अमर उजाला
अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद अवंतीबाई नगर के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कोल्ड स्टोरेज मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और कोल्ड स्टोरेज को सीज करने की मांग की है। अवंतीबाई नगर के अमर सिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह, सुरेश सिंह, विवेक दुबे, सर्वेश चौरसिया, राजेश चौहान, इंद्रेश भदौरिया, रवि कुमार, विनोद चौरसिया, भानु प्रताप, पवन कुमार, मिनी शाक्य और मोनू सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि ने गुरुवार को थाने में कोल्ड स्टोरेज मालिक के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज मालिक की लापरवाही के चलते अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। इससे भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग चुटहिल हुए। यही नहीं कई लोग अमोनिया गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल वीरपाल तोमर ने बताया कि अवंतीबाई नगर के लोगों ने तहरीर दी है। इस तहरीर को दर्ज मुकदमे में ही संलग्न कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोरेज की पाइप लाइन बदलनी शुरू
मोहम्मदाबाद कोल्ड स्टोरेज में बंदर के कूदने से टूटी अमोनिया गैस की पाइप लाइन मरम्मतीकरण का कार्य गुरुवार को शुरू करवा दिया गया है। मिस्त्री आकर लाइन को जोड़ रहे थे। कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक बबलू गुप्ता ने बताया कि बीते दिन हुआ अमोनिया गैस का रिसाव कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों ने ही रोका था। जो पाइप लाइन टूट गई थी। उसे बदलवा दिया गया है। अन्य पाइप लाइनों की भी मरम्मत कराई जा रही है। पांच आक्सीजन गैस और दस अमोनिया गैस के सिलेंडर मंगवाए गए।
विज्ञापन

 
जिला प्रशासन की लापरवाही से न हो जाए बड़ा हादसा
फर्रुखाबाद। प्रशासन की लापरवाही से जिले में बड़ा हादसा हो सकता है। जिले में कई कोल्ड स्टोरेज ऐसे हैं जो घनी बस्तियों के बीच में बने हैं। इन कोल्ड स्टोरेज में समय-समय पर जांच के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 74 कोल्ड स्टोरेज हैं। इन कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का इस्तेमाल किया जाता है। यह गैस जानलेवा भी होती है।  कोल्ड स्टोरेज में जांच की जिम्मेदारी आलू विकास एवं शाक भाजी विभाग व अग्निशमन विभाग की है। जांच के नाम पर दोनों विभागों के अधिकारी खानापूर्ति करते हैं। यही वजह है कि अधिकतर कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस की पाइप लाइनें  जर्जर हालत में पड़ी हैं। जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते ही बीते दिन मोहम्मदाबाद कसबा चौराहा पर स्थित मोहम्मदाबाद कोल्ड स्टोरेज की पाइप लाइन टूट गई। बताते हैं कि पाइप लाइन इतनी जर्जर थी कि बंदर के कूदने से टूट गई। घनी आबादी में अमोनिया गैस के रिसाव से लोगों की जान पर बन आई थी। शहर क्षेत्र में पांचाल घाट रोड पर दो कोल्ड स्टोरेज हैं। इन दोनों कोल्ड स्टोरेज के आसपास घनी आबादी है। इसके साथ ही ठंडी सड़क पर भी करीब पांच कोल्ड स्टोरेज आबादी के बीच में ही बने हैं। इसके साथ ही कमालगंज और जहानगंज में भी कुछ कोल्ड स्टोरेज आबादी के बीच में हैं। इन कोल्ड स्टोरेज में अगर अमोनिया गैस का रिसाव हो जाए तो सैकड़ों लोगों की जान पर बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed