{"_id":"e40c26172400a6f6547841efca465d45","slug":"the-procession-came-out-with-cheers-of-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मैया के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मैया के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया में शनिवार को दंडी संतों ने शोभायात्रा निकाल भगवत भक्ति की अलख जगाई। धर्म ध्वजा लिए साधु गंगा मैया के जयकारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
शोभायात्रा की अगुवाई दंडी स्वामी राजेश्वर आश्रम ने की। शोभायात्रा चौथी सीढ़ी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होती हुई प्रशासनिक क्षेत्र में पहुंची। यहां पर संतों का मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने माला पहनाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा प्रशासनिक क्षेत्र से होती हुई गंगा किनारे से आश्रम पर पहुंची। यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में हनुमान दास, सत्यस्वरूप, मुनेश्वरदास, सरवन गिरी, सेवा आश्रम, आदि संत शामिल रहे।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र के रास्तों में फैली गंदगी
मेला क्षेत्र के रास्तों में कूडे़ का अंबार लगा है। मेले में निकली शोभायात्रा के आगे आगे कर्मचारी सफाई करने में जुटे रहे। रास्तों से साफ किया गया कूड़ा सड़क किनारे गड्ढा कर दबा दिया गया।
विज्ञापन
दुकानदारों के किए चालान
मेला क्षेत्र में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अभियान चलाकर तंबाकू के उत्पाद बेच रहे दुकानदारों से जुर्माना वसूला। प्रकोष्ठ के सदस्य सूरज दुबे, प्रभाकर वर्मा, अमित सिसोदिया और आशुतोष भदौरिया ने बताया कि मेले में छह दुकानदारों का चालान कर 660 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बताया कि दुकानदारों को तंबाकू के खुले उत्पाद न बेचने की सलाह दी गई है।
भक्त के वश में होते हैं भगवान
मेला क्षेत्र के प्रशासनिक मार्ग पर स्थित आश्रम पर पंडित विजय कुमार शास्त्री ने सबरी की भक्ति की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि सबरी के प्रेम और भक्ति से वशीभूत होकर प्रभु श्रीराम ने जूठे बेर खाए। उन्होंने कहा कि भक्ति से प्रभु भक्त के वश में हो जातेे हैं। कथा समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
मेला क्षेत्र में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन
मेला क्षेत्र में लगी विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और एसपी राजेश कृष्ण ने फीता काटकर किया। संत योगीराज से जिलाधिकारी ने आशीर्वाद लिया। इसके बाद डीएम ने विकास प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों पर रखे उत्पादों को देखकर जानकारी की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी देखने के लिए आने वाले ग्रामीण अंचल के लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल पर क्रम वार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इस मौके पर सीएमओ डा. राकेश कुमार, मेला सचिव सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल, तहसीलदार आरपी चौधरी, महरम सिंह, सुलक्षणा सिंह, मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित, सुरेंद्र सोमवंशी, शीला कटियार, जवाहर सिंह गंगवार, आदि मौजूद रहे।