फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The pipe of the pontoon bridge sank, the bridge was damaged, traffic was disrupted

Farrukhabad News: पैंटून पुल का पीपा डूबा, पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

Fri, 02 May 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The pipe of the pontoon bridge sank, the bridge was damaged, traffic was disrupted
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के दौरान जनवरी माह में बनाए गए पैंटून पुल की दशा दयनीय हो गई है। पुल का पीपा गंगा के पानी में डूबने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के दौरान गंगा पुल पर जाम लगने से छोटे वाहनों को निकलने का एक मात्र सहारा, यह पुल धंसने से दिक्कत बढ़ गई है। इससे चार पहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया है।
विज्ञापन


जनवरी माह में मेले में जाने और आने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से पुरानी घटिया पर पैंटून पुल बनाया गया था। मेले के दौरान ही जलस्तर बढ़ने से पुल क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर ठेकेदार ने मरम्मत करा दी। पुल में लगाए गए पीपे नीचे से गले होने के कारण इनमें पानी भरने लगा। पांचाल घाट पुल पर जाम लगने के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहन इससे गुजरने लगे। पुल की सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदार ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले पुल में लगा एक पीपा पानी में बैठ गया। इससे गंगा के बीच में पुल धंस गया। पैंटून पुल धंसने से चार पहिया वाहन चालकों ने यहां से निकलना स्वत: ही बंद कर दिया। वहीं दो पहिया वाहन चालक अभी भी धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। इन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई जा रही। अगर पैंटून पुल की यही हालत रही तो किसी भी दिन हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुल की सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदार ने बताया कि उसने तो ठेकेदार को सूचना दी है। पैंटून पुल की मरम्मत और पीपे में भरा पानी कब निकाला जाएगा, इस पर वह चुप्पी साध गया।

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अशोक यादव ने बताया कि पंपिंग सेट भेजकर पीपे में भरे पानी को निकलवाने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं। पुल पांच से 10 जून तक बना रहेगा। इसके बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण इसे खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed