फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The personality of Lord Shri Krishna will always remain inspiring.

Farrukhabad News: हमेशा प्रेरणादायक रहेगा भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व

Tue, 15 Sep 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The personality of Lord Shri Krishna will always remain inspiring.
फर्रुखाबाद। शहर के बद्रीविशाल महाविद्यालय में संस्कार भारती, श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान और रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन की देखरेख में आधुनिक राजनीतिक परिदृश्य में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर बद्री विशाल कॉलेज में विचार गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव प्रेरणादायक रहा है और रहेगा। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य डॉ. मनमोहन लाल गोस्वामी, कानपुर से आए कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्यकार सुन्दरदास गोहराणी, भारतेन्दु नाट्य अकादमी के सदस्य सुरेंद्र पांडेय की खास मौजूदगी रही। प्रीति तिवारी ने सरस्वती वंदना की। राजीव दीक्षित ने भजन गाया। पूर्व कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्र, विनोद दुबे, ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, डॉ. आलोक बिहारी लाल शुक्ला, डॉ. यशपाल सिंह चौहान, डॉ. विनीता तिवारी, डॉ. संतोष द्विवेदी, डॉ. संजीव त्रिवेदी, डॉ. कृष्णकांत अक्षर, महेशपाल सिंह उपकारी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, भारती मिश्रा, अनामिका तिवारी, समीक्षा यादव ने विचार व्यक्त किए। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
कृष्ण की साधना से मानव की मुक्ति संभव
फर्रुखाबाद। शहर के लोहाई रोड स्थित श्रीराधा श्याम शक्ति मंदिर में चल रहे युगल जयंती उत्सव में भागवताचार्य डॉ. मनमोहन गोस्वामी ने कहा कि भगवान कृष्ण की कथाएं मानव जीवन का आधार हैं। हर परिवार में घटनाएं होती हैं। इनसे मुक्ति के लिए भगवान कृष्ण की आराधना ही श्रेष्ठ मानव जीवन जीने का साधन है। कहा कि गजेंद्र मोक्ष की स्तुति से मानव जीवन में मोक्ष एवं कल्याण की प्राप्त हो सकती है। डॉ. मनोज मेहरोत्रा, पवन अग्रवाल, सुरेंद्र सफ्फड़, हर्षित सिंगतिया, आलोक पांडेय, श्याम सुंदर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed