{"_id":"57867e014f1c1b1b0813f03a","slug":"the-old-man-was-taking-vindictive-murder-abducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का इंतकाम लेने को वृद्ध को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का इंतकाम लेने को वृद्ध को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते गायब हुए गयालाल के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में 14 साल दो माह जेल में रहकर छूटे वृद्ध को बुधवार को अगवा कर लिया गया। देर शाम तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
वृद्ध की पुत्रवधू ने हत्या का अंदेशा जताते हुए पूर्व प्रधान सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि अगवा करने के मामले को जमीन विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। वृद्ध की तलाश में पुलिस कटरी में कांबिंग कर रही है। एसपी ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से पूछताछ की।
थाना कमालगंज के गांव कुंडपुरा गांव में 12 जुलाई वर्ष 2000 को कश्मीर सिंह, मलिखान सिंह, जसमीर सिंह, मुकेश सिंह समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के गयालाल सहित 15 लोगों को नामजद किया गया था। गयालाल 14 साल दो माह की जेल के बाद जमानत पर छूटा।
बुधवार को कुछ लोग गयालाल (65) के घर पहुंचे और उसे अगवा कर ले गए। वृद्ध के अपहरण से हलचल मच गई। एसपी राजेश कृष्ण मय फोर्स गांव में पहुंचे। इस दौरान गयालाल की पुत्रवधू रीता पत्नी धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि कश्मीर सिंह के भाई पूर्व प्रधान बलवीर उर्फ कल्लू अपने भतीजे सुमित, गुड़ाली समेत दर्जनभर लोगों के साथ घर आए और असलहों के दम पर उसके ससुर गयालाल का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पुलिस की पूछताछ में कल्लू की बेटी संध्या ने बताया कि उसके पिता ने शेरपुर सराय की जमीन का बयाना दिया था। उस जमीन पर गयालाल ने बढ़ाकर बयाना दे दिया। कल्लू ने जब मना किया तो उन्होंने इस जमीन को छोड़ने से मना कर दिया। इस बात को लेकर भी विवाद हुआ था। फिलहाल एसपी राजेश कृष्ण का कहना है कि कई थानों की
पुलिस कटरी में कांबिंग कर रही है। हरदोई पुलिस भी सहयोग में कांबिंग में जुटी है, लेकिन देर शाम तक वृद्ध का कोई पता नहीं चला है। गयालाल के परिजनों का कहना है कि कल्लू ने गयालाल की हत्या करके उसके शव को गायब कर दिया है। घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट थाने में दर्ज की जा रही है।