फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The officials are taking rest, the patients are dependent on the internship students

Farrukhabad News: आराम फरमाते जिम्मेदार, इंटर्नशिप छात्रों के सहारे मरीज

Mon, 19 May 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The officials are taking rest, the patients are dependent on the internship students
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में भर्ती मरीजों को इंटर्नशिप छात्रों का ही सहारा है। इन छात्रों को काम समझाने के लिए ड्यूटी स्टाफ नर्स साथ रहने की बजाय कुर्सी पर आराम फरमाते हैं। प्रशिक्षु छात्र भर्ती मरीजों को तीन-तीन बार प्रयास में विगो लगाते हैं। यही नहीं आपसी सामंजस्य के अभाव में कई-कई इंजेक्शन भी खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में जिले के कई मेडिकल स्कूलों के छात्र-छात्राएं इंटर्नशिप करने आते हैं। इन छात्रों मरीजों को इंजेक्शन लगाने, बीपी, पल्स आदि नापने के लिए ड्यूटी स्टाफ नर्स के साथ होना अनिवार्य है। मगर ऐसा नहीं होता। वार्डों में हर रोड प्रशिक्षु छात्रों की पांच-पांच, छह-छह की टोली पहुंचती है। यह छात्र मनमाने तरीके रजिस्टर देखकर इंजेक्शन भर लेते हैं। इसके बाद मरीजों से जानकारी करते हैं कि अभी किसी ने इंजेक्शन लगाया अथवा नहीं।
विज्ञापन

हद तो यह है कि कई बार मरीज को इंजेक्शन लगने के बावजूद दूसरा इंजेक्शन निडिल में भर लिया जाता है। बाद में इसे फेंक देते हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि वार्डों में भर्ती मरीजों को विगो लगाने की जानकारी न होने के चलते मरीजों को तीन-तीन बार प्रयोग करते हैं। इस दौरान मरीज दर्द से कराहते हैं, तो उन्हें ऊंची आवाज में चुप रहने को कह दिया जाता है। ऐसे में यदि साथ में स्टाॅफ नर्स हो, तो मरीजों को आराम रहे और छात्रों को भी अच्छा प्रशिक्षण मिल सके। ड्यूटी स्टाफ नर्स कुर्सी पर बैठी रहती हैं। इससे मरीजों को ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस ओर अस्पताल के जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-इंटर्नशिप छात्रों के साथ ड्यूटी स्टाफ का होना अनिवार्य है। यदि छात्र अकेले ही मरीजों को इंजेक्शन आदि लगाते हैं, तो वह इसकी जानकारी करेंगे। छात्रों के साथ स्टाफ का होना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
-डॉ. अशोक प्रियदर्शी, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed