फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The officers said to the relatives, adulterants will not be spared

कमिश्नर व एडीजी ने परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
The officers said to the relatives, adulterants will not be spared
फर्रुखाबाद। तीन लोगों की मौत के बाद देर रात जांच करने कमिश्नर व एडीजी ने गांव पहुंच कर पशु व्यापारी जितेंद्र व मोनू के परिजनों न्याय का भरोसा दिया। कहा कि शराब के लिए गए नमूने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मिलावट करने वाले बचेंगे नहीं।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात कानपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. राजशेखर, एडीजी जोन भानु भाष्कर घटना स्थल पर जांच करने के लिए पहुंचे। उन्होंने जितेंद्र की पत्नी सरला व पुत्र राहुल से पूरे मामले की जानकारी की। मोनू के पिता कोतवाल व भाइयों से बातचीत कर घटना को लेकर दुख जताया और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने भरतामऊ शराब के ठेके का निरीक्षण किया। एसपी अशोक कुमार मीणा व डीएम सहित आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद से बातचीत कर अब तक की कार्रवाई पूछी। बताया कि जनपद में मिलावटी शराब तैयार करने व गैर जनपदों से सप्लाई के बारे में आबकारी अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेेेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed