फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The neck of those responsible for providing widow pension to the married woman is stuck

Farrukhabad News: सुहागिन को विधवा पेंशन दिलाने वाले जिम्मेदारों की गर्दन फंसी

Thu, 19 Oct 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The neck of those responsible for providing widow pension to the married woman is stuck
फर्रुखाबाद। सुहागिन को विधवा पेंशन दिलाने वाले जिम्मेदारों की गर्दन फंस गई है। जांच में विधवा पेंशन लेने वाली दोनों महिलाओं के पति जीवित मिले। डीडीओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढि़या ढिलावल निवासी घनश्याम ने सात अक्तूबर को तहसील सदर में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। इसमें कहा कि गांव की रामकुमारी पत्नी जगदीश व मीरा देवी पत्नी हेतराम अपने जीवित पतियों को मृत दिखाकर वर्ष 2020 से विधवा पेंशन ले रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने मामले की जांच की तो दोनों महिलाओं के पति जीवित मिले।
विज्ञापन

प्रधान रजनेश ने भी गांव के जगदीश व हेतराम के जीवित होना प्रमाणित किया। डीपीओ ने एसडीएम सदर को सौंपी जांच रिपोर्ट में कहा कि रामकुमारी व मीरा देवी निराश्रित महिला पेंशन ले रहीं हैं। जांच में दोनों अपात्र हैं। लाभार्थियों का प्रतिवर्ष सत्यापन भी कराया जाता है, इसके बावजूद सचिवों ने इस संबंध में अवगत नहीं कराया गया। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीडीओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सवाल उठता है कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र किस आधार पर जारी किया गया। इसके बाद तीन वर्ष से लगातार सत्यापन भी हो रहा, लेकिन लाभार्थियों के पति किसी सचिव को जीवित नहीं दिखाई दिए। बीडीओ भी अपनी रिपोर्ट लगाकर सुहागिनों को विधवा पेंशन का लाभ पहुंचाते रहे।

जिला विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि उन्होंने डीपीओ को पत्र जारी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने कर अवगत कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मामले गंभीर हैं। इसमें दोषी सचिव, समाज कल्याण विभाग के जिम्मेदार व बीडीओ को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद कार्रवाई भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed