फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The murderers beat and threatened the witness

Farrukhabad News: हत्यारोपियों ने गवाह को पीटा और धमकाया

Sat, 09 Mar 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
The murderers beat and threatened the witness
फर्रुखाबाद। कचहरी से वापस जा रहे गवाह को हत्यारोपियों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जरारी निवासी अलाउद्दीन ने गांव के मजरा पेरी निवासी कश्मीर, रोहित, जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ कस्बा निवासी शाहिद, खालिद, ताहिर के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि 28 फरवरी को कचहरी में हत्या के मुकदमे में पैरवी करने आया था।
विज्ञापन

वापस जाते समय इन लोगों ने उसकी कार को रोक लिया। सभी लोगों ने गाली गलौज कर उनकी पिटाई कर दी। इन लोगों ने कहा कि जैसे बबलू उर्फ करीमउद्दीन की हत्या कर दी थी। वैसे ही तुम्हारी हत्या कर देंगे। उस दिन तुम बच गए थे। कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि हत्या के मुकदमे में पैरवी करने आए गवाह के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed