फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The murder took place on blackmailing photographer

ब्लैकमेल करने पर हुई थी फोटोग्राफर की हत्या

Sun, 27 Dec 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sun, 27 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
The murder took place on blackmailing photographer

फर्रुखाबाद। फोटोग्राफर की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। फोटोग्राफर के आरोपी को ब्लैक मेल करने पर हत्या की वारदात अंजाम दी गई। आरोपी ने फोटोग्राफर से प्रेमिका के साथ फोटो खिंचवाई थी। फोटोग्राफर के प्रेमिका से मिलने की जिद पर हत्या की गई। एसपी ने खुलासे पर टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला पलरिया निवासी राजीव मिश्रा की दोस्ती कायमगंज कोतवाली के गांव सथैरा निवासी विपिन गंगवार से थी। विपिन शहर के आवास विकास कालोनी में किराए पर रहता था। 3 अक्तूबर को विपिन अपने साथ राजीव को बुला कर ले गया। इसके बाद दोनों ने नवाबगंज में शराब पी।
विज्ञापन


 विपिन राजीव को बाइक से थाना नवाबगंज के गांव घुमइया रसूलपुर ले गया। यहां पर  रोड के पास विपिन ने  राजीव की गला कस कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फेंक कर फरार हो गया था। यहां से विपिन आवास विकास कालोनी घर पर पहुंचा। यहां से ट्रैक्टर से सामान भर कर गाजियाबाद चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कुछ दिन रुकने के बाद वह पहले भंटिडा और फिर बाद में  राजस्थान के चितौड़ में किराए पर रहने लगा। इस बीच पुलिस की टीम ने सर्विलांस के सहारे विपिन को दबोच लिया। पुलिस  उसे कोतवाली लेकर  आई। रविवार को प्रभारी कोतवाल मेघनाथ सिंह ने एसपी राजेश कृष्ण के सामने आरोपी को  पेश किया। एसपी ने वार्ता के दौरान कहा कि राजीव मिश्रा विपिन को ब्लैकमेल  करता था।

इसी को लेकर  विपिन ने उसकी हत्या कर दी। विपिन ने बताया कि उसकी प्रेमिका नवाबगंज इलाके की रहने वाली थी। वह भारतीय डिग्री कालेज में बीए फाइनल में पढ़ती है। उसने बताया कि राजीव से दोस्ती होने के कारण वह उसके यहां प्रेमिका को लेकर गया था। यहां प्रेमिका के साथ फोटो खिंचवा ली थी।


इसके बाद राजीव आए दिन उसे ब्लैकमेल  करने लगा। एक बार उसने प्रेमिका से मिलवाने की बात कही। तब वह परेशान हो गया। उसने बताया कि वह राजीव को प्रेमिका से मिलवाने के बहाने बुला कर ले गया था। इसके बाद उसकी गला कस कर हत्या करने के बाद भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed