{"_id":"62ed682d8b85db09181db0e6","slug":"the-murder-report-was-filed-after-48-hours-farrukhabad-news-knp7114333194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः 48 घंटे बाद दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः 48 घंटे बाद दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हथियापुर में मंगलवार की रात टेंट हाउस मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भाई समेत दो लोगों से थाने में पूछताछ की।
मऊदरवाजा थाने के गांव बैजूनगला निवासी टेंट हाउस मालिक रामसेवक (65) का शव हथियापुर के मकान के पीछे बुधवार सुबह पड़ा मिला था। पुलिस ने रामसेवक के पुत्र राजीव कुमार की तहरीर पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस ने दोपहर बाद रामसेवक के भाई और महमदपुर गांव के एक युवक को थाने बुलाकर देर शाम तक पूछताछ की। बताया जाता है कि भाई रोजाना रामसेवक को खाना देने आते थे। राजीव कुमार का कहना है कि घटना का खुलासा होना चाहिए। पिता के साथ बर्बरता की गई है।