फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The municipality got the bushes that obstructed the measurement

Farrukhabad News: पैमाइश में बाधक बनी झाड़ियों की पालिका ने कराई सफाई

Wed, 09 Aug 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The municipality got the bushes that obstructed the measurement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बंजर और नाले की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की शिकायत पर पैमाइश करने में बाधक बनी झाड़ियों की नगर पालिका ने जेसीबी से सफाई करा दी। तहसीलदार ने कानूनगो की अगुवाई में राजस्व विभाग की पांच सदस्यीय टीम बनाकर 12 अगस्त को पैमाइश करने के आदेश दिए हैं। सरकारी जमीन पर काफी संख्या में लोगों का कब्जा है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइंस म़ढ़ैया निवासी सुधीर कुमार दिवाकर ने आठ जून को डीएम से शिकायत की कि नबदिया में गाटा संख्या 375 बंजर और 375 नाले की भूमि दर्ज है। इस जमीन का कई लोगों के नाम फर्जी तरीके से बैनामा कर दिए गए। डीएम के आदेश पर एसडीएम और तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम को पैमाइश के लिए भेजा, मगर नाले के किनारे बड़ी झाड़ियां होने की वजह से काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

नगर पालिका ने जेसीबी भेजकर बुधवार को नाले के किनारे सभी झाड़ियों की सफाई करवा दी। सदर तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने बुधवार को नायब तहसीलदार पहाड़ा प्रमोद शुक्ला की अगुवाई में पैमाइश करने के लिए टीम बना दी। टीम में लेखपाल गौरव अग्निहोत्री, अजीत द्विवेदी, संजय कुमार, गौरव त्रिवेदी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की टीम 12 अगस्त को मौके पर जाकर दोनों नंबरों की जमीन की पैमाइश करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed