फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The motorcycle went out of control and fell into a ditch; the young man died, and his companion was injured.

Farrukhabad News: बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 12 Dec 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The motorcycle went out of control and fell into a ditch; the young man died, and his companion was injured.
शमसाबाद। शाहजहांपुर मार्ग पर बिरिया डांडा तिराहे के पास शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चीटन नगला निवासी नेम सिंह(29) शुक्रवार शाम को गांव सुल्तानगंज खरेटा किसी काम से गए थे। वहां से रात को वापस घर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर गांव का गोपाल(24) भी बैठा था। बिरिया डांडा तिराहे के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब आठ फीट गहरी खाई में जा गिरी। यह देख ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने नेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। गोपाल को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर नेम सिंह की पत्नी रीना देवी व मां लज्जावती सीएचसी पहुंच गईं। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed