फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The miscreants crushed the old man with bricks looted, the cash in farrukhabad

बदमाशों ने घर में घुसकर वृद्ध को ईंटों से कुचला, नगदी लूटी

Tue, 04 Feb 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The miscreants crushed the old man with bricks looted, the cash in farrukhabad
जांच करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में कुछ बदमाशों ने घर में सो रहे एक वृद्ध पर हमला बोल दिया। ईंटों से कुचलकर उनकी जेब में रखी 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। चीखने पर पड़ोसी, रिश्तेदार पहुंचे तो लहूलुहान देख पुलिस को सूचना दी। घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां से रेफर कर दिया। घर में अन्य सामान की लूट होने की सत्यता घायल के आने पर ही पता चल सकेगी। एसपी डा. अनिल मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया और खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के गांव हथियापुर निवासी महिपाल सिंह (65) रात में अपने घर में सो रहे थे। उनका विवाह न होने से वह अकेले ही रहते थे। पास में ही एक विवाह समारोह के चलते एक बजे तक महिला संकीर्तन होता रहा। इसके बाद कुछ बदमाश महिपाल के घर में घुस गए। उन्होंने महिपाल के मुंह पर ईंटों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने महिपाल की आवाज भी नहीं निकलने दी। रात करीब तीन बजे बदमाशों के जाने के बाद घायल महिपाल दीवार के पास आकर चीखे, तो पड़ोस में रह रहे भांजे रामवीर पहुंचे। मामा को लहूलुहान देख चीखपुकार सुन मोहल्ले के तमाम लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने पुलिस को बताया कि उनकी जेब में 20 हजार रुपये थे। मकान से क्या गायब है? यह उनके वापस आने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की हालत खराब होने पर उसे सैफई और वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दोपहर में घटनास्थल का जायजा लेने स्वाट टीम और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची। उन्होंने पड़ताल की। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को देखा। उन्होंने रिश्तेदारों से बातचीत की तथा खुलासे के लिए टीमें बनाने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि उनके रिश्तेदार के परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। ग्राम प्रधान को बुलाया गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed