फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The mercury crossed 46 degrees, heat waves tormented

Farrukhabad News: पारा 46 डिग्री के पार, लू के थपेड़ों ने सताया

Wed, 19 Jun 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The mercury crossed 46 degrees, heat waves tormented
कायमगंज। विगत तीन दिनों से गर्मी में इजाफा हुआ है, पारा 46 डिग्री के पार कर 46.4 डिग्री पर जा पहुंचा है। तेज धूप से पूरा क्षेत्र तपता रहा। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। धूप से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से ढककर घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह आठ बजे से उमसभरी गर्मी का अहसास होने लगा था। नौ बजते ही पारा 36 डिग्री पर पहुंच गया। 10 बजे से पहले ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होने तक आलम ये रहा कि लू के थपेड़ों और तपन ऐसी होने लगी, मानो शरीर जल रहा हो। ऐसे में लोग सिर पर कपड़ा डालकर बाहर निकलते हुए नजर आए।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिनों से तापमान में उतार चढ़ाव चल रहा है, मगर गर्मी से राहत नहीं मिल रही। उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है।
दोपहर के वक्त बाजारों, सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को भी यही हाल रहा था। गर्मी का आलम यह था कि बाजारों में दुकानों पर इक्का-दुक्का ही ग्राहक नजर आए। शाम ढलने पर लोगों ने बाजारों की तरफ रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



समय-समय पर पीते रहें पानी

सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. शोभित कुमार का कहना है कि गर्मी अधिक होने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इस समय सांस, उल्टी-दस्त, आंखों, त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहें।


गर्मी में ऐसे करें बचाव

-धूप में घरों से बाहर न निकलें।

-बार-बार मुंह धोते रहें।

-रखा हुआ खाना न खाएं।

-कटे, फटे हुए फल न खाएं।

-एसी में बैठने के बाद तुरंत धूप में न जाएं।

-गर्मी से आने के बाद एकदम ठंडा पानी न पीएं।
-बहुत आवश्यक काम हो तभी घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed