फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The men broke into the place of municipal boundaries

पालिका की जगह में बनी बाउंड्री लोगों ने तोड़ी

Fri, 10 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 10 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
The men broke into the place of municipal boundaries
नगरपालिका की जगह पर बनी बाउंड्रीवाल को मोहल्ले वालों ने गिरा दिया। इसको
विज्ञापन
लेकर विवाद की स्थिति बनने पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं बाउंड्रीवाल तोड़ने वालों के खिलाफ तहरीर दी गई। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला हाता मिंडू खां निवासी शंभूदयाल ने बाउंड्रीवाल बना कर उसमें लोहे का गेट लगा लिया था। मोहल्ले के ही पप्पू, मंजू यादव, बाबूराम, सुखराम, हरीओम बाल्मीकि समेत कई लोगों ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में की थी। मोहल्ले वालों का कहना था कि जिस जगह

पर बाउंड्री बनाई गई वह नगरपालिका की है। यहां आम रास्ता है। इसकी शिकायत वह लोग कई बार कर चुके हैं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे शंभूदयाल ने बाउंड्रीवाल बना कर उसमें गेट लगा लिया। शुक्रवार को मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बाउंड्रीवाल को गिरा दिया। घटना की जानकारी पर शंभूदयाल और इनके परिवार के लोग भी आ गए। इस पर दोनों

पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी होने पर एसओ सुनील यादव फोर्स के साथ पहुंचे। मामले को शांत कर वहां पर फोर्स को तैनात कर दिया। इस दौरान एसओ ने नगरपालिका के ईओ को बुलाने के लिए पुलिस को भेज दिया। वहीं शंभूदयाल ने पप्पू, मंजू यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed