फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The lock on the kitchen mother, two employees arrested

मां रसोई पर ताला, दो कर्मचारी हिरासत में

Tue, 07 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
The lock on the kitchen mother, two employees arrested
मां रसोई के गेट पर ताला डलवाते शहर कोतवाल। - फोटो : amarujala
आचार संहिता उल्लंधन के आरोप में मां रसोई पर पुलिस ने मंगलवार देर रात ताला डाल दिया। उड़नदस्ता प्रभारी ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



मंगलवार को उड़नदस्ता प्रभारी मनोज मिश्रा ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में दी तहरीर में लिखा है कि रसोईघर के संचालक निर्दल प्रत्याशी मनोज अग्रवाल हैं।
विज्ञापन


टोकन का संचालन पूर्व बसपा नेता संजय आनंद, मधुपाल सिंह पुत्र राम सिंह निवासी कलान शाहजहांपुर कर रहे हैं। मना करने पर भी नहीं मान रहे हैं। यहां आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 10 रुपये टोकन शुल्क से पर्याप्त खाना बाजार दर से बहुत कम टोकन कैश में कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर सीओ सिटी आलोक सिंह, कोतवाल द्रविड़ सिंह पुलिस बल के साथ मां रसोई पहुंचेे। यहां खाना बनते व लोग खाते मिले। पुलिस ने फौरन सबको बाहर निकालने के बाद मुख्य गेट पर ताला बंद कराकर चाभी अपने कब्जे में ली।

रसोई में मौजूद कर्मचारी संतोष गुप्ता व प्रशांत गुप्ता से पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर गई। इसकी जानकारी मिलने पर मां रसोई के संचालन निर्दलीय प्रत्याशी मनोज अग्रवाल के समर्थक सभासद रफी अंसारी, व्यापारी नेता प्रशांत दीक्षित, हेमू गुप्ता, राजू गुप्ता आदि कोतवाली पहुंचे।



सीओ से वार्ता कर संचालन को रसोई को वैध ठहराया, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। वहीं, प्रत्याशी का कहना है कि राजनीतिक दबाव में नाजायज कार्रवाई की है। उनके पास सारे कागजात हैं। मां रसोई का संचालन नियमानुसार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed