फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The last royal bath today , administration Alerts

अंतिम शाही स्नान आज, प्रशासन अलर्ट

Mon, 02 Feb 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 02 Feb 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
The last royal bath today , administration Alerts
माघ मास की पूर्णिमा पर अंतिम शाही स्नान आज होगा। इसको लेकर प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छह बैरियर लगवाए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। गंगा स्नान को लेकर भक्तों का आना रात से ही शुरू हो गया है।
विज्ञापन


दूर दराज से आए लोगों ने अपना डेरा डाल दिया है। सोमवार को रामनगरिया क्षेत्र में संत सम्मेलन में पंचदशनाम जूना अखाड़ा की ओर से संतों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं गंगा भक्त दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों में लगे रहे। जगह-जगह चले भंडारों में संतों ने स्वादिष्ट व्यजंनों का आनंद उठाया। प्रशासनिक क्षेत्र में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गंगा स्वच्छता अभियान के तहत गंगा भक्तों ने मेला क्षेत्र में जगह जगह सफाई कर श्रमदान किया। वहीं सफाई कर्मचारियों ने मेला सचिव सुनील कुमार व व्यवस्थापक संदीप दीक्षित को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मेला क्षेत्र में उमड़ी भारी भीड़ ने जमकर खरीददारी की तो बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया। लोगों ने  खाने पीने की दुकानों पर लजीज व्यजंनों का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम स्नान आज, भक्तों ने डाला डेरा
शाही स्नान को लेकर भक्तों का आना शुरू हो गया है। मेले में आसपास के जिलों के साथ दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ट्रैक्टरों व बसों से आने लगे हैं।  देर शाम तक मेला क्षेत्र में लोग ट्रैक्टरों के नीचे व पांडालों में शरण लेते दिखे। सूरज की पौ फटते ही शाही स्नान शुरू हो जाएगा। संतों और कल्पवासियों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

गंगा स्वच्छता का लिया संकल्प
गंगा स्वच्छता अभियान के तहत रामनगरिया क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सफाई कर श्रमदान किया। अभियान में एसडीएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि गंगा की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाना सभी का कर्त्तव्य है। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने कहा कि गंगा क्षेत्र की सफाई में सभी का योगदान रहा है।

अभियान संयोजक संतोष प्रजापति ने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सभी को पहल करनी चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वह गंगा की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। इस दौरान संदेश प्रजापति, सुमित प्रजापति, दीपचंद्र, लालाराम, बटेश्वर बाबा, संत सुखदेवानंद, पप्पन मियां, प्रधान जमील अहमद मौजूद रहे।

संत सम्मानित
मेला क्षेत्र में पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत योगेश्वरानंद गिरी की अध्यक्षता में हुए संत सम्मेलन में संतों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महंत ने कहा कि संतों के सहयोग से पूरा माह आसानी से कट गया। इस दौरान सत्यगिरी, महाकालपुरी, किशनगिरी, हनुमानगिरी विचित्रानंद गिरी, बुद्धपुरी, मंगलगिरी, मकरंद भारती, गणेश पुरी, भोलानाथ मौजूद रहे।

ट्रैैक्टरों को रोकने के लिए छह बैरियर
माघ महीने के आखिरी दिन पांचाल घाट पर होने वाले शाही स्नान की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह आधा दर्जन बैरियर बनाए हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया। पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने चाचूपुर,

जमापुर, पराग डेयरी, मसेनी चौराहा, नौगवां कैंट, पांचालघाट पुल पर बैरियर बनाए गए। यहां  दरोगा के साथ ही सिपाही की तैनाती की गई है। यहां ट्रैक्टरों को  रोक लिया जाएगा। इससे जाम की स्थिति न बने। शाही स्नन पर अतिरिक्त फोर्स में 6 एसओ, 10 दरोगा, 50 सिपाहियों को और लगाया गया है।

सहकारी आंदोलन को प्रबल करने की जरूरत
मेला रामनगरिया के संास्कृ तिक पांडाल में सोमवार को सहकारिता सम्मेलन हुआ। यहां डीएम एनकेएस चौहान ने कहा कि सहकारी आंदोलन को तेज करने की जरूरत है। गुजरात की तरक्की में सहकारी आंदोलन की बड़ी भूमिका है। डीएम ने कहा कि  अचरा खलवारा से सराय अगहत तक का मार्ग बनवाने के लिए सीएम ने कहा है।

संकिसा में 500 एकड़ जमीन के लिए जल्द ही दोनाें जिलाें के अधिकारियाें के साथ बैठक की जाएगी। यहां  पुलिस अधीक्षक विजय यादव, मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ल, एआर कोऑपरेटिव संतोष यादव,  उप निदेशक कृषि प्रसार एके सिंह मौजूद रहे।  सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व  विधायक महरम सिंह ने व संचालन महाप्रबन्धक सुशील चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।


गंगापुरी बने कोतवाल
रामनगरिया क्षेत्र में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महाकाल क्षेत्र के महंत गंगापुरी को अखाड़े का कोतवाल बनाया गया है। अखाड़े के सचिव महंत सत्यगिरी ने बताया कि स्वामी योगेश्वरा नंद गिरी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से गंगापुरी को कोतवाल घोषित किया गया है। इस दौरान संतों ने गंगापुरी को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान शमसाद गिरी, मंशागिरी, ज्ञानगिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed