{"_id":"6add011c4e0154b5fa017b26","slug":"the-ram-procession-set-out-accompanied-by-a-musical-band-with-flowers-showered-upon-it-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-150654-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बैंड-बाजे के साथ निकली राम बरात, की गई पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बैंड-बाजे के साथ निकली राम बरात, की गई पुष्पवर्षा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्रीराम विवाहोत्सव के तहत भव्य राम बरात निकाली गई। बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर निकली बरात में रथों पर सवार देवी-देवताओं के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बरात बक्सपुर अयोध्या से शुरू हुई। मार्ग में जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों की आरती उतारी और दर्शन किए।
आदर्श रामलीला परिषद राजेपुर की ओर से निकाली गई बरात में प्रथम पूज्य गणेश जी, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, शिवजी, ब्रह्मा, विष्णु जी, मां लक्ष्मी, हनुमान जी, मां सरस्वती, संतोषी माता, भगवान नरसिंह, खाटू श्याम, राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र, राधा-कृष्ण और भगवान परशुराम के स्वरूप आकर्षक रथों पर विराजमान थे। देवी-देवताओं के स्वरूपों की झलक पाने के लिए भीड़ लगी रही।
पुलिस और पीएसी के जवान प्रत्येक रथ के साथ चल रहे थे। आयोजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी, मुन्नू सिंह राठौड़, सुरेश चंद वर्मा, उमेश सिंह, देश दीपक सिंह, राम प्रकाश सिंह, राजेश पाल, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।