फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   PET begins today at 22 centres; 52,000 candidates to arrive from six districts

Farrukhabad News: 22 केंद्रों पर पीईटी आज से, छह जिलों से आएंगे 52 हजार अभ्यर्थी

Sun, 25 Oct 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
PET begins today at 22 centres; 52,000 candidates to arrive from six districts
फर्रुखाबाद। जिले के 22 केंद्रों पर रविवार से तीन दिन होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में छह जिलों के 52 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा 25 व 30 अक्तूबर व एक नवंबर को दो-दो पालियों में कराई जाएगी। इसके लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर, हरदोई, व फर्रुखाबाद के दिव्यांग अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक पाली में 8,688 अभ्यर्थी बैठेंगे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर देर शाम तक जायजा लिया। परीक्षा के लिए चिह्नित किए गए कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य बहोरान लाल ने कक्ष निरीक्षकों से कहा कि समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षार्थियों को सीटिंग प्लान के हिसाब से बैठाएंगे। कोई भी मोबाइल अथवा इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर न आए। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बैठक कर कहा कि केंद्र पर कोई परीक्षार्थी डिज़िटल सामग्री नहीं लाएगा। बायोमेट्रिक व आंखों की जांच होने के बाद ही परीक्षार्थी को कक्ष में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में आठ बजे से 9:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। शाम की पाली में एक से ढाई बजे तक प्रवेश मिलेगा। तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा संपन्न होगी।
-----------------
रोडवेज ने बसों को किया तैयार, सवारियां भरते ही चलने के निर्देश
फर्रुखाबाद। जिले से अमरोहा और कन्नौज जाने वाले और पांच जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलवाना परिवहन निगम के लिए चुनौती है। निगम ने बस अड्डा पर शाम चार बजे से ही अमरोहा के लिए बसें लाइन से लगा दी थीं। एआरएम ने निर्देश दिए कि जैसे ही बस फुल होगी, दूसरी पीछे लगी मिलेगी। अमरोहा के लिए जिले के 17,466 अभ्यर्थी जाएंगे।
जिला प्रशासन की ओर से रोडवेज को भेजी गई सूचना के अनुसार आजमगढ़ से 5000 पुरुष, इटावा से 11,617 महिला, कन्नौज से 10,303 महिला, कानपुर के 5520 महिला, हरदोई के 15,820 पुरुष व फर्रुखाबाद के 448 दिव्यांग परीक्षा देंगे। जबकि जिले से अमरोहा के लिए 17,466 पुरुष और कन्नौज के लिए 9417 महिला अभ्यर्थी जाएंगे। कन्नौज के लिए ट्रेन सेवाओं के साथ अन्य डिपो की बसें भी चलेंगी, जबकि अमरोहा के लिए यहां अभ्यर्थियों को भेजना चुनौती है। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि अमरोहा और कन्नौज के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था की है। एक बस भरने के बाद पीछे खड़ी बस में अभ्यर्थी बैठाए जाएंगे।

--------------
सुबह छह से 14 घंटे के लिए रूट डायवर्जन लागू
फर्रुखाबाद। पीईटी को देखते हुए एसपी आरती सिंह ने रविवार सुबह छह से रात आठ बजे तक 14 घंटे के लिए रूट डायवर्जन कर दिया है। उन्होंने बताया कि कमालगंज की ओर से फतेहगढ़ आने वाले व्यावसायिक वाहन कन्नौज से छिबरामऊ की ओर जाएंगे। जहानगंज की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन छिबरामऊ से बेवर की ओर भेजे जाएंगे। बेवर से फतेहगढ़ आने वाले वाहन काली नदी पर रोके जाएंगे। एटा की ओर से आने वाले वाहन बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर पर रुकेंगे। शाहजहांपुर, बरेली से आने वाले वाहन हुल्लापुर व अल्हागंज में, जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट शमसाबाद होकर निकलेंगे। हरदोई से आने वाले वाहन रूपापुर में रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed