फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The killers of the son who are pressurizing the agreement

हत्या के मुकदमे में आरोपी सुलह करने का बना रहे दबाव

Fri, 21 Oct 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
The killers of the son who are pressurizing the agreement
फर्रुखाबाद। युवक की हत्या के मुकदमे में आरोपी सुलह का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। युवक की मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी पूनम देवी ने गुरुवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें बताया कि पुत्र सूरज यादव मजदूरी करता था। 20 सितंबर को एक युवती को प्रेम प्रसंग के चलते पुत्र अपने साथ लेकर चला गया था।
युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर दबाव बनाया। उसी दिन युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना के बाद से युवती के परिजन सूरज को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 30 सितंबर को सूरज का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था।
उसके दोनों पैर काट लिए गए थे। पुलिस ने पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मुकदमे की विवेचना कोतवाल सचिन कुमार सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
आरोपी मुकदमे में समझौता करने का दबाव देकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने इस मामले में सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed