फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The killer is away from the grip of the police

किसान की हत्या में आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Mon, 24 Oct 2022 08:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
The killer is away from the grip of the police
फर्रुखाबाद। किसान की हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अभी तक हत्या का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी किसान रामकुमार कटियार(50) का शव नलकूप पर 27 सितंबर की सुबह पड़ा मिला था।
उनकी वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने भाई अनिल की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अनिल कुमार सहित तीनों भाइयों से पूछताछ की थी।
रामकुमार अविवाहित था और नलकूप पर ही रहता था। गांव में उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। नलकूप पर जुआ होता था और रामकुमार जुआरियों को रुपये भी ब्याज पर उधार देता था।
विज्ञापन

किसान मोबाइल का उपयोग नहीं करता था। मौके पर सर्विलांस टीम ने घटना स्थल पर रेंज में आए मरोबाइल नंबर की सूची बनाई और खुलासा करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गांव के एक युवक को दो बार हिरासत में लेकर जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब किसान की हत्या में घर से जुड़े पहलुुओं पर छानबीन कर रही है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें किसान की हत्या का खुलासा करने के प्रयास में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed