फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Kalindi Express will remain suspended for four years.

Farrukhabad News: चार साल के लिए बंद रहेगी कालिंदी एक्सप्रेस

Thu, 04 Jun 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Kalindi Express will remain suspended for four years.
फोटो-8 रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर निरीक्षण करते एडीआरएम मनोज कुमार। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन


एडीआरएम ने स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां व भवन निर्माण देखा



-दिसंबर तक की है अंतिम डेटलाइन, समय से पूरा होगा काम



संवाद न्यूज एजेंसी



फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मनोज कुमार ने रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन भवन की प्रगति देखी। उन्होंने स्वचालित सीढ़ियों को कर्मचारी बुलाकर चेक किया। निर्माण की गुणवत्ता देखी। वह मालगोदाम पर बन रहे भवन को देखने गए। उन्होंने सभी काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि करीब चार साल तक कालिंदी एक्सप्रेस बंद रहेगी। कन्नौज तक के लोगों को दिल्ली तक की सेवा के लिए विकल्प तलाशने पर विचार चल रहा है।



कानपुर में प्रस्तावित एलिवेटेड रेललाइन का निर्माण शुरू करने को लेकर निरीक्षण करके लौट रहे एडीआरएम मनोज कुमार स्पेशल ट्रेन से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यहां पहुंचे। उन्होंने मुख्य भवन निर्माण के साथ मालगोदाम की 10 नंबर रेललाइन पर बन रहे भवन का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर गुणवत्ता को परखा। इसके बाद वह निर्माणाधीन स्वचालित सीढ़ियों की प्रगति देखने पहुंचे। वहां कर्मचारियों को बुलाकर बोल्ट को चेक किया। कहा कि गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन




बातचीत में एडीआरएम ने बताया कि कानपुर मंथना से अनवरगंज तक एलिवेटेड रेलमार्ग पर काम शुरू होना है। लिहाजा कालिंदी एक्सप्रेस का मार्ग बदलना तय है। निर्माण के दौरान कासगंज-मंधना के बीच काफी व्यस्तता हो जाएगी। लिहाजा कन्नौज और फर्रुखाबाद की जनता के लिए दिल्ली जाने-आने वाले विकल्प पर विचार किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने में करीब चार साल लगेंगे। एक सवाल पर कहा कि अभी दोहरीकरण की प्राथमिकी प्रक्रिया चल रही है। इसमें पूरा होने में कम से कम तीन साल लगेंगे। कोशिश है कि स्टेशन पर चल रहा निर्माण दिसंबर की समयसीमा में पूरा हो जाएगा। उनके साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed