फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The issue of traffic jam was raised in the meeting of entrepreneurs

Farrukhabad News: उद्यमियों की बैठक में उठा जाम का मुद्दा

Sat, 25 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 25 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The issue of traffic jam was raised in the meeting of entrepreneurs
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में एक माह के अंदर भूमि आवंटन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापारियों और उद्यमियों ने शहर में जाम का मुद्दा उठाया। वहीं बैंकों के असहयोग से योजनाएं असफल होने का भी मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की बैंकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बैंकों के असहयोग से योजनाएं असफल हो रही हैं। इससे जिले की रैंकिंग प्रभावित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के 58 लंबित आवेदन शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में एक माह में आवंटित करने को कहा। उन्होंने बताया गया कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर 100 एकड़ भूमि उद्योग के लिए आवंटित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीडा द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर शिकायत करें, जिसका संबंधित अधिकारी द्वारा त्वरित निस्तारण किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में कैमरा लगाकर इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर भी बनाया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण से शहर में जाम लगता है। नगरपालिका ध्यान नहीं दे रही है। इस पर डीएम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
व्यापारियों ने कहा कि रेलवे रोड टूटने के बाद सुव्यवस्थित नहीं किया गया। बिजली पोल भी पूरे नहीं लगाए गए। अन्य मार्ग कब चौड़े होंगे, यह भरी पता नहीं। जनता जाम से परेशान है। ठंडी सड़क से असगर रोड तक का नाले का लेवल ऊंचा-नीचा होने से पानी रुका रहता है।

जिलाधिकारी ने समस्या निस्तारित करने और चौक से लाल गेट तक ई-रिक्शा आवागमन प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने बताया कि बैंक ऑफ़ इंडिया की कैश बैन से भी जाम लगता। लालसराय में मस्जिद के पीछे नगरपालिका की भूमि पर अतिक्रमण है। इस पर डीएम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed