फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The issue of affiliation of scavengers raised in front of commission chairman

आयोग अध्यक्ष के सामने उठा सफाई कर्मियों के संबद्धीकरण का मुद्दा

Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The issue of affiliation of scavengers raised in front of commission chairman
फर्रुखाबाद। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। सफाई कर्मियों ने साथियों के संबद्धीकरण का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि अधिकारी ही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यदि संबद्धीकरण समाप्त नहीं होता है तो वह अधिकारियों के खिलाफ लिखेंगे।
विज्ञापन

दोपहर में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि ने यूनियन कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सफाई कर्मचारी नेता अरविंद सिंह, अंबरीश आदि ने कहा कि जिला पंचायत राज विभाग में करीब 60 सफाई कर्मी अधिकारियों से लेकर ब्लॉकों तक में संबद्ध हैं। उनकी गांवों में तैनाती दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

सफाई के नाम पर उनके समाज के कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा। उच्च न्यायालय, प्रमुख सचिव, विशेष सचिव, निदेशक पंचायती राज के आदेश के बावजूद संबद्धीकरण समाप्त नहीं किया गया। ग्राम पंचायत सचिव से फर्जी उपस्थिति दिखवाकर वेतन निकाला जा रहा है। इसके साथ ही नगर पालिका के संविदा व आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के ईपीएफ कटौती के विषय में भी शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आयोग अध्यक्ष ने ईओ को आयोग से पत्र भेजकर ईपीएफ कटौती शुरू कराने का आश्वासन दिया। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मियों को संबद्ध कर अधिकारी ही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यदि संबद्धीकरण समाप्त नहीं होता है तो वह डीपीआरओ व अन्य अधिकारियों के खिलाफ लिखेंगे। वेतन जब सभी सफाई कर्मियों को समान मिल रहा है तो गांव में जाकर सफाई भी सभी को करनी चाहिए। इसके बाद आयोग अध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी तिराहे पर डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर वसंत पंचमी पर मोहल्ला ग्वालटोली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर प्रशस्तिपत्र बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed