{"_id":"68110ee417751261750b0607","slug":"the-heat-of-the-sun-is-high-the-taps-of-solar-water-coolers-are-dry-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106043-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सूरज की तपिश तेज, सूखी सोलर वाटर कूलरों की टोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सूरज की तपिश तेज, सूखी सोलर वाटर कूलरों की टोटी
Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
मिशन अस्पताल के पास वाटर कूलर से निकलते गर्म पानी से बर्तन धोता दुकानदार।
- फोटो : मिशन अस्पताल के पास वाटर कूलर से निकलते गर्म पानी से बर्तन धोता दुकानदार।
फर्रुखाबाद। शहर में बिजली गुल होने बावजूद जनता को ठंडा पानी पिलाने की मंशा से लगे सोलर वाटर कूलरों टोटी सूख गई हैं। वाटर कूलर कहीं गर्म पानी दे रहे हैं, तो कहीं बंद हैं। जबकि तीन साल तक चालू रखने का जिम्मा कार्यदायी संस्था का है। अब भीषण गर्मी में लोग प्यासे भटकने को मजबूर हैं।
नगर पालिका ने दो साल पहले शहर के 20 स्थानों पर 1.80 करोड़ रुपये से सोलर वाटर कूलर लगवाए थे। कार्यदायी संस्था को तीन साल तक सभी वाटर कूलरों को मरम्मत करके चालू भी रखना था। इन्हें गर्मी ही नहीं, बल्कि पूरी साल चलाया जाना था। मगर जिम्मेदारों की लापरवाही का ही नतीजा है कि सर्दी, बारिश तो दूर गर्मी में भी नहीं चल पा रहे हैं।
करीब 25 दिन से बंद रोडवेज के वाटर कूलर की जब पालिका को जानकारी दी, तो आनन-फानन में दोपहर बाद चालू कराया गया, मगर मशीन पानी ठंडा नहीं कर रही है। इसी तरह मिशन अस्पताल का वाटर कूलर भी गर्म पानी दे रहा है। कई वाटर कूलरों की टोटी न होने से बंद पड़े हैं। इसका जनता को लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सोलर प्लेट बंद, बिजली से चल रही मोटरें
शहर के क्रिश्चियन कालेज, कादरीगेट थाने, लोहिया अस्पताल समेत कई ऐसे वाटर कूलर हैं, जिनमें सोलर प्लेटों का प्रयोग नहीं हो रहा। इनकी बोरिंगों में बिजली चलित मोटरें डाली गई हैं। वाटर कूलर भी बिजली से ही चलाए जा रहे हैं। लिहाजा सोलर पर खर्च लाखों रुपये बेकार साबित हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
पहले शनिदेव मंदिर अब आईटीआई चौराहे का वाटर कूलर गायब
दो साल पहले वाटर कूलर लगाए गए। कादरीगेट रोड पर शनिदेव मंदिर के पास लगा वाटर कूलर चंद महीने बाद ही गायब हो गया। इसके बाद एक साल दूसरा वाटर नहीं लगाया गया। लिहाजा लोग परेशान रहे। इस बार वहां नया वाटर कूलर लगा, मगर अब आईटीआई चौराहे पर लगा वाटर कूलर गायब हो गया। जबकि वहां पास में ही पुलिस सहायता बूथ भी है।
-- -- -- -- -- -
-कार्यदायी संस्था से सभी वाटर कूलर चालू करवा दिए हैं। यदि कोई बंद अथवा गर्म पानी दे रहा है, तो वह इसे दिखवाकर तुरंत चालू करवाएंगे। आईटीआई चौराहे के वाटर कूलर की मशीनरी चोरी हो गई थी। शीघ्र ही दूसरा लगवाया जाएगा। जनता टोटी तोड़ देती हैं। बस अड्डा पर दुकानदार नहीं चलने देते। - विशाल सिंह तोमर, एई, जलकल, नगर पालिका