फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The heat of heat in Aashadh, the mercury crosses 40

आषाढ़ में गर्मी के जेठ जैसे तेवर, पारा 40 के पार

Sat, 29 Jun 2019 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
The heat of heat in Aashadh, the mercury crosses 40
नलकूप की हौदिया में गर्मी से निजात को नहाता बालक । - फोटो : FARRUKHABAD
मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिन और रात का तापमान एक बार फिर उछाल मारने लगा है। सुबह से शाम तक तेज धूप निकलने से नागरिक बेहाल हो रहे हैं। वहीं अब किसान भी आसमान में टकटकी लगाए हैं कि इंद्र देव आखिर कब मेहरबान होंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। तेज धूप की वजह से हर कोई परेशान दिखाई दिया। दिन का तापमान और उछल गया। तापमान शुक्रवार के मुकाबले 2 डिग्री और बढ़कर करीब 41 पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सुखद अहसास के बाद गर्मी एक बार फिर पुराने ढर्रे पर आ गई है। दोपहर को बाजार और प्रमुख रास्तों पर सन्नाटे का आलम दिखा, वहीं लोग उमस से बेहाल नजर आए। सुबह से ही मौसम गर्म होने से हवाएं भी गर्म चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के रुख से अब किसान भी चिंता में पड़ गए हैं। बुआई का समय नजदीक होने के बाद भी खेत सूखे पड़े हैं। धान की नर्सरी तैयार होने के बाद रोपाई नहीं हो पा रही है। धान की रोपाई के समय बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसान रामभरोसे का कहना है कि यदि इस सप्ताह सही बारिश हो गई तो धान की रोपाई शुरू हो सकती है। बारिश और लेट हुई तो खेती पिछड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed