{"_id":"661c222f72b036a16400eeab","slug":"the-health-of-the-health-atm-is-deteriorating-without-being-used-for-six-months-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-110369-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छह माह से बिना चले खराब हो रही हेल्थ एटीएम की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छह माह से बिना चले खराब हो रही हेल्थ एटीएम की सेहत
विज्ञापन
अमृतपुर। आकांक्षात्मक ब्लाॅक राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की जांच की सुविधा के लिए लगाए गए हेल्थ एटीएम छह माह में भी चालू नहीं हो सके। इससे रखरखाव के अभाव में हेल्थ एटीएम की ही सेहत बिगड़ती जा रही है।
क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सबलपुर में मरीजों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से जनवरी में हेल्थ एटीएम भेजा गया। इससे पहले करीब दो माह तक सीएचसी में रखा रहा। फिलहाल 6 माह बीतने के बावजूद लापरवाही के चलते इस मशीन से मरीजों को जांच शुरू नहीं हो सकी।
पीएचसी प्रभारी डॉ. नेहा गुप्ता ने बताया कि जनवरी में उनकी मेला रामानगरिया में ड्यूटी लगी थी। उसी दौरान सीएचसी राजेपुर से बिना केबल के हेल्थ एटीएम मशीन भेजी गई। इससे मशीन चालू नहीं हो सकी। तब से एक कमरे में बंद है। अस्पताल में प्रति दिन करीब 50 से 60 मरीज आ रहे हैं। बाढ़ के समय अस्पताल की खराब हुई बिजली अभी तक सही नहीं हो सकी है। गर्मी में स्टाफ व मरीज बेहाल हैं।
विज्ञापन
हेल्थ एटीएम चालू कराने के लिए वह सीएचसी प्रभारी डॉ.आरिफ सिद्दीकी व सीएमओ को कई बार पत्र भेज चुकी हैं, लेकिन मशीन चालू नहीं कराई गई। इसके अलावा पीएचसी सरह में भी हेल्थ एटीएम चालू नहीं हो सका। कर्मचारियों ने बताया कि अभी तक इसका सेंसर व चार्जर भी नहीं भेजा गया है।
हेल्थ एटीएम लगाने में हुआ गोलमाल
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि उनसे बिना अनुमति लिए लखनऊ की फर्म ने आकांक्षात्मक ब्लाॅक राजेपुर व नवाबगंज के पीएचसी पर हेल्थ एटीएम फार्मासिस्ट को रिसीव कराकर लगा दिए गए। करीब चार माह पूर्व लखनऊ से उनके पास फोन कर मशीनों की इंस्टालेशन फीस मांगी गई, इस पर उन्होंने भुगतान से मना कर दिया। हेल्थ एटीएम चालू करने की कोई सुधि नहीं ले रहा है। इसमें कुछ गोलमाल लग रहा है। इसकी सूचना निदेशालय भेजी जाएगी।