फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The half naked body of a youth from Unnao was found hanging from a noose

Farrukhabad News: उन्नाव के युवक का अर्द्धनग्न शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The half naked body of a youth from Unnao was found hanging from a noose
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। घर से पेट दर्द की दवा लेने निकले उन्नाव के युवक का अर्द्धनग्न शव राजेपुर थाना क्षेत्र के पट्टी दारापुर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने युवक की हत्या करने के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया। मृतक का मोबाइल भी गायब था।
विज्ञापन


उन्नाव थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के कटरी गदनपुर आहार गांव के मजरा भिखारपुरवा निवासी रमेश (37) सोमवार को उन्नाव से पेट दर्द की दवा लेने फर्रुखाबाद आए थे। उसकी राजेपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी भी है। मंगलवार सुबह गांव पट्टी दारापुर निवासी श्रीकृष्ण के मूंगफली के खेत में खड़े बकैना के पेड़ पर रस्सी के फंदे से रमेश का अर्द्धनग्न शव लटक रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थाना राजेपुर को सूचना दी। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जानकारी पर रमेश के भाई रामखेलावन अन्य परिजनों के साथ आ गए। शव देख मां चंपा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। उप निरीक्षक आशुतोष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रमेश छह भाइयों दुलारे, मदन, रामखेलावन, सुरेश, राकेश में सबसे छोटा था।रामखेलावन ने थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई रामखेलावन ने आरोप लगाया कि भाई पेट दर्द की दवा लेने फर्रुखाबाद अक्सर आता था। उसकी राजेपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी भी है। रामखेलावन ने भाई रमेश की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि रमेश का मोबाइल भी गायब था। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर ही था, मोबाइल भी गायब है। शरीर पर चोट के निशान है।

-----------------


रमेश की किन्नर से हो गई थी शादी
घटनास्थल पर चर्चा रही कि रमेश की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन पत्नी किन्नर निकल गई। न्यायालय के आदेश पर दोनों के बीच तलाक हो गया था। रमेश खेतीबाड़ी करता था। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि रामखेलावन ने फौती सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रमेश की मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed