{"_id":"85fb905a3297f16d0c43ef28a8130757","slug":"the-group-will-be-making-potato-export-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह बनाकर कर सकेंगे आलू निर्यात-सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह बनाकर कर सकेंगे आलू निर्यात-सांसद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आलू निर्यात का रास्ता
विज्ञापन
खोल दिया है। कारोबारी समूह बनाकर आलू निर्यात कर सकेंगे। केंद्र सरकार
किसानों के हितों के लिए सबसे ज्यादा प्रयास कर रही है। सांसद मुकेश
राजपूत रविवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आलू व्यापारियों और किसानों को निर्यात की सहूलियत दी है।
भूमि अधिग्रहण के बारे में सांसद ने कहा कि सरकार ने जमीन की कीमत से चार गुना पैसा देने के साथ ही खेत मालिक और बटाईदार के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया है। भूमि अधिग्रहण किसानों के हित में होगा। सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए भी योजनाओं को लागू किया है।
शहर में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए वह प्रयास कर रहे हैं। सरकार पहले पुरानी योजनाओं चालू कराएगी। इसके बाद आगे की योजनाओं को लागू कराया जाएगा। इस मौके पर एपी सिंह, सत्यपाल सिंह, दिलीप भारद्वाज, संजीव गुप्ता संजू, रूपेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, विमल कटियार आदि मौजूद रहे।