{"_id":"68bf1eb3783208f23a0e506d","slug":"the-groom-arrived-by-steamer-to-pick-up-the-bride-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107292-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दूल्हन को लेने स्टीमर से पहुंचे दूल्हे राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दूल्हन को लेने स्टीमर से पहुंचे दूल्हे राजा
Mon, 08 Sep 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15,स्टीमर के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा दूल्हा सानू,संवाद
फर्रुखाबाद। बाढ़ से घिरा इलाका भी अपनी जीवन संगिनी को लेने में बाधा नहीं डाल पाया। शमसाबाद क्षेत्र में बाढ़ से घिरे एक गांव में अपनी जीवन संगिनी तक पहुंचने के लिए एक दूल्हे राजा स्टीमर से बरात लेकर पहुंचे। पूरी बरात ने कुछ दूरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से तय की। क्षेत्र में यह अनूठा विवाह चर्चा का विषय बन रहा।
शमसाबाद क्षेत्र में गंगा किनारे तमाम गांव बाढ़ से घिरे हैं। कुआ खेड़ा निवासी जबर शाह के पुत्र शानू की फतेहगढ़ निवासी खुशबू से शादी कई महीने पहले से तय थी। तारीख के अनुसार रविवार को बरात आनी थी मगर गांव में बाढ़ का पानी भरा था। ऐसे में बरात को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बिरिया डाडा गांव तक पहुंचाया गया। वहां मुख्यमार्ग का काफी हिस्सा तेज धार में बह गया। लिहाजा प्रशासन की ओर से स्टीमर उपलब्ध कराई गई। इसके बाद दूल्हा और पूरी बरात को स्टीमर से नदी को पार कराया गया। दूल्हा और बरात काफी देर से फतेहगढ़ खुशबू के घर पहुंची, तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।