फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Government Is Conducting Encounters of PDA Members: Ramasre

पीडीए के लोगों के एनकाउंटर कर रही सरकार: रामआसरे

Thu, 04 Jun 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Government Is Conducting Encounters of PDA Members: Ramasre
फोटो-22 बढ़पुर स्थित एक होटल में बातचीत करते सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा। संवाद
विज्ञापन

मतदाता सूची को जांच कर हर बूथ की मजबूती में जुटें कार्यकर्ता
संवाद समाचार एजेंसी

फर्रुखाबाद। सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार इस समय सबसे अधिक पीडीए के लोगों पर अत्याचार कर रही है। एनकाउंटर के साथ मुकदमों में भी फंसाया जा रहा है। इसका खामियाजा जुल्म करने वालों को भुगतना होगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह मतदाता सूची को जांच करके हर बूथ की मजबूती में जुटें। जिले की त्रस्त जनता को असलियत बताने की जरूरत है।
सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा बुधवार दोपहर में बढ़पुर स्थित एक होटल पहुंचे। उन्होंने संभ्रांत लोगों से मुलाकात कर भविष्य में सरकार बनाने के लिए आसान राह करने के सुझाव लिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि अब मतदाता सूची की जांच करने की जरूरत है। प्रत्येक बूथ को अभेद किला बनाने की जरूरत है। इसके लिए घर से निकलना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वकर्मा समाज से कहा कि वह पूरी ताकत से सपा सरकार के पक्ष में एकजुट हो जाएं। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के लोगों पर अत्याचार करने में जुटी है। सबसे अधिक एनकाउंटर और मुकदमों में फंसाया जा रहा है। यह अधिक दिन चलने वाला नहीं है। एक सवाल पर कहा कि उन पर हमला करने वाले भी भाजपाई सामंतवादी सोच वाले लोग थे। इस समय हर वर्ग परेशान है। पीडीए में पी के मायने पिछड़ों के साथ हर पीड़ित से भी है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अरविंद कश्यप और वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर भी गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, महासचिव इलियास मंसूरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed