{"_id":"673b96d1ef9e6d613c064e3d","slug":"the-girl-accused-pradhan-of-taking-her-hostage-and-raping-her-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104521-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवती ने प्रधान पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवती ने प्रधान पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
नवाबगंज। एक युवती को बाइक से बाग में ले जाकर ग्राम प्रधान ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 24 घंटे बाद उसे दूसरे गांव में छोड़ा गया। पीड़िता को कहीं और शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर दी। कहा कि 15 नवंबर की दोपहर प्रधान ने जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह मंझना क्षेत्र के एक घने बाग में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अकेली होने की वजह से प्रधान ने वहीं बंधक बनाकर रखा। 24 घंटे बाद 16 नवंबर की शाम प्रधान दूसरे गांव के पास छोड़कर चला गया।
उसने धमकी दी कि यदि शादी करेगी, तो वह तुझे और घर वालों को जान से मार देगा। पिता ने शादी तय कर दी है। उसने खुद के अलावा परिजनों की जान को खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही आरोपी प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हल्का प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि प्रधान पक्ष और पीड़िता के परिजनों में बातचीत चल रही है। यदि पीड़िता की सहमति मिलती है, तो तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।