{"_id":"68e6b319cd50d7c22b039c77","slug":"the-gate-of-the-examination-center-will-be-closed-45-minutes-before-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131096-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 45 मिनट पहले बंद होगा परीक्षा केंद्र का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 45 मिनट पहले बंद होगा परीक्षा केंद्र का गेट
Thu, 09 Oct 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यूपीपीएससी परीक्षा की ड्यूटी में लगे अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें बताया गया कि केंद्र का गेट परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही बंद हो जाएगा। लिहाजा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी व्यवस्था का ध्यान रखें। परीक्षा 12 अक्टूबर को कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा 2025 व सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा–2025 की ड्यूटी में लगे अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापक को प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें बताया गया कि अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा केंद्र पर तीन घंटे पहले पहुंचकर मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंट्रोल रूम में जमा करेंगे। अनुपस्थिति को गोला बनाकर चिह्नित किया जाएगा। डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थी पहुंचेंगे। इससे वह अपने रोल नंबर का सीटिंग प्लान से मिलान कर लें। सत्यापित अभ्यर्थी की प्रपत्र पर स्टीकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र मिलेंगे। संलग्नक-8 को दो अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर के साथ भरा जाएगा। प्रश्नपत्र, बुकलेट, ओएमआर शीट एक साथ पैक किए जाएंगे।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्देश दिए कि आयोग से उपलब्ध कराई गई निर्देश पुस्तिका का अध्ययन गंभीरता से कर लें और उसमें दिए गए निर्देशों का विधिवत पालन किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम गजराज सिंह के अलावा जिलास्तरीय अधिकारी व कक्ष निरीक्षक मौजूद रहे।