फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The garbage of the municipality reached ration by car, not even the social distance

पालिका की कूड़ा गाड़ी से पहुंचा खाद्यान, सोशल डिस्टेंस तार-तार

Mon, 04 May 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
The garbage of the municipality reached ration by car, not even the social distance
शहर के मोहल्ला नौलक्खा में पालिका की कूड़े की गाड़ी से बंटने को आए राशन के पैकेट। - फोटो : FARRUKHABAD
पालिका की कूड़ा गाड़ी से पहुंचा राशन, सोशल डिस्टेंस भी नहीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला नौलक्खा में नगर पालिका परिषद की कूड़ा उठाने वाली लोडर गाड़ी पहुंची। उसमें आटा, आलू, चावल के पैकेट भरे थे। मोहल्ले में पहले से सूचना होने से महिलाओं की लंबी लाइन लगी थीं। सोशल डिस्टेंस नाम की कोई चीज नहीं दिखाई दी। कई बार धक्कामुक्की की नौबत आ गई। तमाम लोग बिना राशन के ही लौट गए।
शाम करीब साढ़े तीन बजे तमाम गंदगी लगी गाड़ी ढुइयां मोहल्ला होती हुई नौलक्खा पहुंची। वहां पर तीन-चार कुर्सियां डालकर लोग बैठे थे। बड़ी संख्या में महिलाओं की लाइन लगी थी। ये सब सटकर खड़ीं थीं। राशन बांटने पहुंचे लोगों ने भी उन्हें दूर-दूर खड़े करने की जरूरत नहीं समझी। जैसे ही राशन भरी गाड़ी पहुंची, तो धक्कामुक्की होने लगी।
विज्ञापन

पैकेट कम और लोग ज्यादा थे। लिहाजा कुछ ही देर में राशन खत्म हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बिना राशन के रह गए। सोशल डिस्टेंस न होने से आयोजकों पर तमाम तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी गई थी, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मेरी तरफ से कोई राशन नहीं भेजा गया था। मैं इसकी जांच कराऊंगी।’
- रश्मि भारती, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed