{"_id":"68e2b86f14951822800c5bfd","slug":"the-funeral-of-both-friends-took-place-amidst-cries-and-cries-farrukhabad-news-c-12-1-gkp1012-1288149-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चीख-पुकार के बीच दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चीख-पुकार के बीच दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार
Sun, 05 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विस्फोट में मरे दोनों दोस्तों आकाश सक्सेना और आकाश कश्यप का पांचाल घाट श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक पुलिस परिजनों के साथ रही। दोनों छात्र दोस्त थे।
सेंट्रल जेल क्षेत्र के निवासी आकाश सक्सेना (24) और निनौआ निवासी आकाश कश्यप (22) के शवों का पुलिस की मौजूदगी में शनिवार आधी रात को पोस्टमार्टम कराया गया था। पुलिस ने दोनों के शव घर तक पहुंचाए।
रविवार सुबह पुलिस दोनों के घरों पर पहुंची और अंतिम यात्रा के साथ पांचाल घाट तक गई। पांचाल घाट पर आकाश कश्यप के शव को परिवार के भाई गोलू कश्यप और आकाश सक्सेना के शव को चाचा गुड्डू सक्सेना ने मुखाग्नि दी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को शक था कि कहीं परिजनों में गुस्सा न पनप जाए, लिहाजा खासी नजर रखी गई।
विज्ञापन
डीएम ने गठित की चार सदस्यीय जांच टीम, दो दिन में सौंपेगी रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट के गांव नरायनपुर में स्थित कोचिंग सेंटर के पास हुए विस्फोट के मामले में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। टीम को दो दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि विस्फोट में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम में नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को अध्यक्ष बनाया गया है।
जांच समिति में सीओ सिटी, सीएएफओ और एलआईयू इंस्पेक्टर को सदस्य नामित किया गया है। टीम को घटना के कारण और सुरक्षा की चूक का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। (संवाद)