फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The FSL report found no gunpowder, but methane gas was the cause of the explosion.

Farrukhabad News: एफएसएल रिपोर्ट में नहीं मिली बारूद, मीथेन गैस निकली धमाके की वजह

Tue, 07 Oct 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The FSL report found no gunpowder, but methane gas was the cause of the explosion.
फोटो-21, कोचिंग सेंटर में धमाके से पहले की इमारत।संवाद
फर्रुखाबाद। चार अक्टूबर को सन लाइब्रेरी स्टडी प्वाइंट कोचिंग सेंटर में विस्फोट के बाद शुरू हुई जांच में एसपी आरती सिंह ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) रिपोर्ट का खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विस्फोट में बारूद नहीं मिला। सेप्टिक टैंक में वेंटीलेशन न होने की वजह से मीथेन गैस से धमाका हुआ है। इसी से इतना बड़ा हादसा हुआ। कादरीगेट थाने के सातनपुर-सेंट्रल जेल मार्ग पर कोचिंग सेंटर के सेप्टिक टैंक के ऊपर बने कमरे में चार अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे हुए विस्फोट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं।
विज्ञापन

धमाके की तीव्रता और दुर्घटना के बाद दिखे धुएं से लोग बारूद से धमाका होने की आशंका जता रहे थे, मगर एसपी आरती सिंह ने मंगलवार को एफएसएल रिपोर्ट का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लेबोरेट्री की जो रिपोर्ट आई है, उसमें बारूद नहीं पाया गया। इससे साफ है कि वहां किसी तरह की आतिशबाजी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सेप्टिक टैंक में वेंटीलेशन की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में उसमें अधिक मात्रा में बनी मीथेन गैस में ही धमाका हुआ।
इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई और करीब 10 घायल हो गए। फिलहाल अन्य जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। एफएसएल रिपोर्ट में बारूद न पाए जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
सुतली वाले सैंपल में नहीं मिले बारूद के अंश
इमारत में धमाके के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने इमारत के आसपास से 10 सैंपल एकत्र किए थे। इनकी प्रयोगशाला में जांच की गई। इन सैंपलों में सुतली भी शामिल थी। जांच के दौरान सुतली वाले सैंपल में बारूद के अंश नहीं पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में मीथेन गैस से विस्फोट होने आशंका जाहिर की गई है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि एफएसएल की रिपोर्ट में बारूद नहीं पाई गई है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई संचालित की जा रही है।
घायल अंशिका के कंधे में फ्रैक्चर
लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल अंशिका गुप्ता के एक्सरे रिपोर्ट में कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया। लिहाजा मंगलवार को डॉ. रिषिकांत वर्मा ने उसके दोनों कंधों में प्लास्टर करवाया। फिलहाल अन्य बच्चों का भी इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है। हादसे में मरे दरोगा पुत्र आकाश सक्सेना और पालिका कर्मी के पुत्र आकाश कश्यप के परिजन दुख से उबर नहीं पा रहे हैं।
पूर्व विदेश मंत्री के पुत्र ने घायलों का जाना हाल
फर्रुखाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पुत्र उमर खुर्शीद लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती धमाके में घायल बच्चों और उनके परिजनों का हालचाल जाना। कहा कि हर सुख दुख में वह उनके साथ हैं। किसी भी तरह की मदद के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। उनके साथ जुनैद मियां आदि नेता थे। (संवाद)
कोचिंग संचालक व दो शिक्षकों का शांतिभंग में चालान
फर्रुखाबाद। चार अक्टूबर को हुए कोचिंग के बाहर हुए विस्फोट के बाद हिरासत में लिए गए कोचिंग संचालक और एक शिक्षक से पुलिस तीन दिन तक पूछताछ करती रही। जांच रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोचिंग संचालक मेरापुर थाने के गांव गुठिना निवासी योगेश कुमार (28), शिक्षक उन्नाव जिले के थाना बीघापुर के गांव रैयाना निवासी अखिलेश शुक्ला (35), कन्नौज के थाना सकरावा के गांव ऊमरपुर निवासी रविंदर (28) का शांतिभंग में चालान किया है। तीनों की लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी कराई गई। (संवाद)

फोटो-21, कोचिंग सेंटर में धमाके से पहले की इमारत।संवाद

फोटो-21, कोचिंग सेंटर में धमाके से पहले की इमारत।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed