{"_id":"2a2dbcc0fc2bad34f5a2bc54061f0deb","slug":"the-fourth-phase-of-the-campaign-stopped-voting-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण का प्रचार बंद, वोटिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण का प्रचार बंद, वोटिंग कल
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार बंद हो गया है। नवाबगंज और मोहम्मदाबाद विकास खंड में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना की जाएंगी। इन विकास खंडों में 29 अक्तूबर को मतदान है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए मंगलवार की देर शाम तक इंतजाम किए जाते रहे।
विज्ञापन
मतदान कराने के लिए नवाबगंज में जवाहरलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व मोहम्मदाबाद में मेजर एसडी सिंह कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। मोहम्मदाबाद में 340 और नवाबगंज में 196 पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी। मोहम्मदाबाद में जिला पंचायत सदस्य के पांच वार्डों में 101 और नवाबगंज विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य के 3 वार्डों में 84 उम्मीदवारों के बीच चुनाव है। मोहम्मदाबाद विकास खंड में 2 लाख 73 हजार 56 व नवाबगंज विकास खंड में 1 लाख 18 हजार 24 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन
दोनों विकास खंडों में चुनाव के लिए 125 उपनिरीक्षक, 170 हेड कांस्टेबिल, 850 सिपाही, 1000 होमगार्ड, 300 पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। नवाबगंज में 19 क्लस्टर मोबाइल और मोहम्मदाबाद में 29 क्लस्टर मोबाइल तैनात किए गए। मतदान के दिन 16 बैरियर बनाकर कन्नौज, एटा और मैनपुरी की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
विज्ञापन