फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The farmer's body was found lying outside the railway station.

Farrukhabad News: रेलवे स्टेशन के बाहर पड़ा मिला किसान का शव, ठंड से मौत की आशंका

Sun, 11 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 11 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The farmer's body was found lying outside the railway station.
फोटो-3 कमालगंज रेलवे स्टेशन के बाहर शव को देखते इंस्पेक्टर राजीव कुमार, कस्बा प्रभारी व अन्य। स
कमालगंज। रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार सुबह एक किसान का शव पड़ा मिला। पुलिस व परिजन ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी सोनू कटियार की रेलवे स्टेशन के बाहर फास्ट फूड की दुकान है। शनिवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा तो स्टेशन के बाहर 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा दिखा। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने पहुंचकर शव के आस- पास जांच की। दुकानदार उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे यह शराब के नशे में रेलवे स्टेशन से उतरा था और सड़क किनारे गिर गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के सोशल मीडिया पर फोटो डाल दिए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो देख शाम करीब 6:30 बजे जहानगंज थाना क्षेत्र के बंथलशाहपुर निवासी शिव सिंह ने पहुंच कर शव की पहचान भाई मान सिंह के रूप में की। उन्होंने बताया कि भाई रायबरेली के गुरबक्सगंज थाना क्षेत्र के रुनिया पटकापूर्वा स्थित ननिहाल में रहता था। बृहस्पतिवार को उन्होंने फोन कर कहा था कि वह घर आने वाला है। मान सिंह तीन भाई शिव सिंह व सुंदरलाल में बड़ा था। उसका विवाह नहीं हुआ था। वह खेती करते थे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो देख परिजनों ने पहचान कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed