फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The family members kept the dead body in the CHC premises and kept it burning all night long.

Farrukhabad News: सीएचसी परिसर में शव रख रातभर झाड़फूंक कराते रहे परिजन

Sun, 08 Sep 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
The family members kept the dead body in the CHC premises and kept it burning all night long.
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। सांप के डसने से महिला की मौत की पुष्टि सीएचसी के डाक्टरों ने कर दी। इसके बाद भी परिजन सीएचसी पर शव रखकर झाड़-फूंक कराते रहे। रातभर अस्पताल परिसर में झाड़फूंक होती रही। सुबह भीड़ देख फार्मासिस्ट की सूचना पर पहुंचे एसओ ने परिजनों को समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी संध्या को शुक्रवार सुबह घर के बाहर काम करते समय सांप ने डस लिया था। परिजन संध्या को सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर प्रमित राजपूत ने संध्या को मृत घाेषित कर दिया था। परिजन सहित गांव के लोग सीएचसी पर पहुंच गए। शुक्रवार को परिजन संध्या की झाड़ फूंक करवाते रहे। सीएचसी में महिलाओं व ग्रामीणों का जमावाड़ा लगा रहा। शनिवार को भी कई अन्य जगहों से झाड़फूंक करने वाले बुलाए गए। दोपहर तक सीएचसी में यह तमाशा चलता रहा।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट बीके मिश्रा ने परेशान होने पर एसओ योगेंद्र सिंह सोलंकी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर परिजनों को समझाया कि महिला की मौत हो चुकी है। दरोगा अक्षय कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed