फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The family members created an uproar when the woman died during delivery.

Farrukhabad News: प्रसव के दौरान महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Mon, 06 May 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 06 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The family members created an uproar when the woman died during delivery.
फर्रुखाबाद। प्रसव के दौरान महिला की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों पर हाथापाई करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ गांव उधनपुर निवासी संगीता(32) को प्रसव पीड़ा होने पर पति विश्राम सिंह कठेरिया सहित अन्य परिजनों ने बघार के पास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। खून की कमी बताकर नौ हजार रुपये जमा कराने को लेकर परिजनों व कर्मचारियों में विवाद हो गया। संगीता की प्रसव के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। डॉक्टर स्थित को संभाल पाते तब तक संगीता ने दम तोड़ दिया। परिजनों के हंगामा करने पर कर्मचारियों ने हाथापाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

परिजनों व कर्मचारियों को शांत किया। संगीता देवी के तीन बेटी अनामिका, चेतना व रिमझिम है। उसकी नौ वर्ष पहले विश्राम से शादी हुई थी। सूचना मिलने पर जनपद औरैया थाना बिधूना गांव रठ निवासी पिता राम नारायण भी पहुंच गए। परिजनों ने कर्मचारियों पर लापरवाही से इलाज व हाथापाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed