फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The family insisted on the demand for arrest, the body was taken away after 10 hours.

Farrukhabad News: गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, 10 घंटे बाद उठा शव

Tue, 14 Apr 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The family insisted on the demand for arrest, the body was taken away after 10 hours.
कायमगंज। कायमगंज। जौरा सड़क स्थित तंबाकू गोदाम में एक युवक की हत्या के बाद परिजन का आक्रोश रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक बना रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर भी परिजन ने करीब दस घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं किया। वे गोदाम मालिक समेत सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

गांव उलियापुर निवासी बांकेलाल की पीट-पीटकर हत्या हुई थी। उनके भाई राजकुमार को भी गंभीर रूप से घायल किया गया। बांकेलाल के भाई विपिन की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की। गोदाम मालिक संजय अग्रवाल सहित तेरह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ। परिजन का कहना था कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, अंतिम संस्कार नहीं होगा। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई और कई थानों की पुलिस बल तैनात की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने परिजन से बात की। उन्होंने सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।
विज्ञापन

बताया गया कि रविवार को बांकेलाल अपने भाई राजकुमार के साथ चोरी हुए भैंसे की तलाश में गोदाम पहुंचे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश व भैंसा चोरी करने के संदर्भ में पूछताछ करने पर करन, पुष्पेंद्र समेत अन्य लोगों ने गोदाम बंद कर दोनों भाइयों को बेरहमी से पीटा था। गंभीर रूप से घायल बांकेलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि राजकुमार घायल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में गोदाम मालिक संजय अग्रवाल निवासी पृथ्वी दरवाजा, जितेन्द्र, पुष्पेन्द्र, शनि, जौनी, सुनील, सूरज, करन, अर्जुन, शकुंतला, पूनम, ममता व जितेन्द्र की पत्नी के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फोटो-16 गांव उलियापुर में शव के पास बिलखतीं बांकेलाल की दोनों पत्नियां व बच्चे। संवाद
सात बच्चों और दो पत्नियों पर दुखों का पहाड़
कायमगंज। गांव उलियापुर निवासी बांकेलाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बांकेलाल की दो पत्नियां और सात बच्चे अब पिता के साये से वंचित हो गए हैं। रविवार सुबह गांव उलियापुर में यह मार्मिक दृश्य देखने को मिला। बांकेलाल की दोनों पत्नियां अपने बच्चों के साथ बिलखती रहीं। उन्होंने न्याय और मुआवजे की गुहार लगाई। उनका कहना था कि परिवार के पालन-पोषण का कोई सहारा नहीं बचा है। पहली पत्नी रमा देवी से चार बच्चे हैं: नंदनी (17), नीलेश (14), निखिल (10) और नितिन (नौ)। दूसरी पत्नी पूजा देवी से तीन बच्चे हैं: नेहा (19), आदू (आठ) और आराध्या (पांच)। परिजन ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed