फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The faces of the meritorious students lit up after receiving tablets and cheques.

Farrukhabad News: टैबलेट व चेक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious students lit up after receiving tablets and cheques.
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2024 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने टैबलेट व सम्मान धनराशि की प्रतीकात्मक चेक दी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने प्रदेश में नौवें स्थान पर आई स्वराजवीर इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट छात्रा कल्पना राठौर व इसी कक्षा की एसडी सिंह इंटर कॉलेज पाहला की छात्रा उपासना यादव को एक-एक लाख रुपये की प्रतीकात्मक चेक और टैबलेटप्रदान किए। दोनों ने 96.20-96.20 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर के हाईस्कूल के छात्र प्रियम राठौर को 21 हजार की प्रतीकात्मक चेक और टैबलेट दिया।
विज्ञापन

सीडीओ अरविंद मिश्र और डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 22 छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार की प्रतीकात्मक चेक और टैबलेट दिए। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मेधावियों से कहा कि वह लोग मन लगाकर पढ़ें। विधायक सुशील शाक्य ने भी मेधावियों को बधाई दी। टैबलेट, प्रमाण पत्र व प्रतीकात्मक चेक लिए छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मिथलेश अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद, प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, ऋचा यादव, अनिल सिंह, नवनीत भारद्वाज, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed