फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The electricity of the hospital was going off for two hours,

दो घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में देखे मरीज

Sat, 08 Oct 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The electricity of the hospital was going off for two hours,
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की बिजली शनिवार को दो घंटे तक गुल रही। ऐसे में ओपीडी में डाक्टरों ने अंधेरे में मोबाइल की रोशनी से मरीजों को देखा। दवा के पर्चे भी अंधेरे में ही बनाए गए। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही बिजली बार-बार आती-जाती रही। करीब 10 बजे गुल होने के बाद करीब 12 बजे बिजली आई। इस दौरान जिम्मेदारों ने जेनरेटर भी चलाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

ओपीडी में पर्चा काउंटर पर मरीजों के अंधेरे में ही पर्चा बनाए गए। आर्थो सर्जन के कमरे में अंधेरा होने पर मोबाइल की रोशनी में मरीजों को दवाएं लिखी जाती रहीं। इससे मरीजों और डाक्टरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने के दौरान जिम्मेदारों ने जनरेटर चलाने की जरूरत भी नहीं समझी। गनीमत रही कि बारिश होने से मौसम में काफी ठंडक थी, अन्यथा गर्मी में स्थिति और खराब हो जाती।
सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि बारिश की वजह से बिजली का आना-जाना बना रहा। इससे जेनरेटर चलने में दिक्कत रही। कुछ देर बाद ही बिजली सही हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed