फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The driver of UP 112 reached on the information of the dispute was beaten up

Farrukhabad News: विवाद की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के चालक को पीटा

Sat, 17 Jun 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The driver of UP 112 reached on the information of the dispute was beaten up
कमालगंज। परिजनों के साथ मारपीट किए जाने की सूचना पर यूपी -112 पुलिस पहुंची। वहां यूपी 112 पीआरवी के चालक के साथ युवक ने मारपीट कर दी। ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल हो गया। आरोपी को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। घायल पुलिसकर्मी ने सीएचसी में इलाज कराया।
विज्ञापन

कस्बा के निकटवर्ती गांव महरुपुर रावी निवासी सुरजीत कुमार गुरुवार रात करीब 9 बजे पिता अमर सिंह व मां के साथ मारपीट कर रहा था। किसी ने इसकी सूचना यूपी 112 पर दी। सूचना पर पीआरवी 3503 के सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे। पिटाई कर रहे सुरजीत को पीआरवी सिपाहियों ने रोका। इस पर युवक उनके साथ भी मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

सुरजीत ने ईंट मार कर पीआरवी चालक होमगार्ड आकाश राजपूत को घायल कर दिया। पुलिस सुरजीत को पकड़ कर थाने ले गई। घायल चालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर उपचार कराया। उधर अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुरजीत के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed